न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'तेरे इश्क में' ने मचाया धमाल, 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर '120 बहादुर' तक की कमाई पर असर, जानें फ्राइडे का हाल

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: धनुष-कृति की तेरे इश्क में ने फ्राइडे को मचाया धमाल, गुस्ताख इश्क, 120 बहादुर, मस्ती 4 और दे दे प्यार दे 2 की कमाई पर असर। जानें शुक्रवार का पूरा हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 12:48:42

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'तेरे इश्क में' ने मचाया धमाल, 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर '120 बहादुर' तक की कमाई पर असर, जानें फ्राइडे का हाल

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो नई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें पहला नाम धनुष और कृति सेनन स्टारर इंटेंस रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' का है, जबकि दूसरी फिल्म विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ओल्ड स्कूल लव स्टोरी 'गुस्ताख इश्क' है। इन दोनों फिल्मों को पहले से चल रही फिल्मों '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' से टकराना पड़ा। चलिए जानते हैं कि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी।

'तेरे इश्क में' की धमाकेदार शुरुआत

धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। आनंद एल राय निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फ्राइडे बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की।

'गुस्ताख इश्क' की ठंडी शुरुआत

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'गुस्ताख इश्क' ने हालांकि 'तेरे इश्क में' की तुलना में कमजोर शुरुआत की। अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन केवल 50 लाख रुपये ही बटोरे।

एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' की स्थिति
एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' ने भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में एंट्री की। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन केवल 1.68 करोड़ रुपये ही कमाए।

'120 बहादुर' के दूसरे फ्राइडे का हाल

फरहान अख्तर और राशि खन्ना स्टारर '120 बहादुर' अब अपने दूसरे हफ्ते में है। पिछले हफ्ते से पहले ही फिल्म की कमाई में गिरावट दिख रही थी, और 'तेरे इश्क में' के रिलीज होते ही इसका असर और बढ़ गया। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे फ्राइडे यानी आठवें दिन 40 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन 15.4 करोड़ रुपये हो गया।

'मस्ती 4' की दूसरे फ्राइडे की कमाई

21 नवंबर को रिलीज हुई 'मस्ती 4' भी दूसरे हफ्ते में है। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को केवल 22 लाख रुपये कमाए। इसके आठ दिनों का कुल कलेक्शन अब 14.07 करोड़ रुपये हो गया है।

'दे दे प्यार दे 2' का तीसरा फ्राइडे

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' तीसरे हफ्ते में है। इस फिल्म ने अब तक 60 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन पार कर लिया है। लेकिन नई रिलीज़ 'तेरे इश्क में' और 'गुस्ताख इश्क' के आने से फिल्म की कमाई में गिरावट आई। तीसरे फ्राइडे पर फिल्म ने केवल 85 लाख रुपये की कमाई दर्ज की, जिससे 15 दिनों में कुल कलेक्शन 68.35 करोड़ रुपये हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड