न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report: ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाज़ी, जानें कैसा रहा ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकित रॉय’ का हाल

बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ ने नई स्टार कास्ट के साथ पहले दिन 20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मार ली। वहीं ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ पहले दिन की कमाई में पीछे रह गईं। जानिए तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 8:43:41

Box Office Report: ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाज़ी, जानें कैसा रहा ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकित रॉय’ का हाल

18 जुलाई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिली, जब तीन अलग-अलग जॉनर की बॉलीवुड फिल्में – ‘सैयारा’, ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकित रॉय’ एक साथ रिलीज हुईं। लेकिन दर्शकों ने जिस फिल्म को दिल खोलकर अपनाया, वह थी ‘सैयारा’। नई स्टार कास्ट और ताजगी से भरी इस फिल्म ने पहले ही दिन ऐसा धमाल मचाया कि बाकी दोनों फिल्मों की रफ्तार जैसे थम-सी गई। चलिए जानते हैं पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और किसका सितारा कितना चमका।

‘सैयारा’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया?

‘सैयारा’ ने जो कारनामा किया है, वो शायद कुछ बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में भी नहीं कर पाईं। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। निर्देशक मोहित सूरी के अनुभवी निर्देशन और अहान पांडे-अनीत पड्डा की नई लेकिन दमदार जोड़ी ने पर्दे पर जादू बिखेर दिया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर पूरे 20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर डाली। यही नहीं, इसने अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान जैसे मंझे हुए सितारों की पिछली कुछ फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। रोमांस, म्यूजिक और इमोशंस से लबरेज ‘सैयारा’ ने दर्शकों के दिल पर राज करना शुरू कर दिया है।

‘निकिता रॉय’ ने पहले दिन कितना कमाया?

‘निकिता रॉय’ से सोनाक्षी सिन्हा ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी और उनके साथ नजर आए अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे दमदार कलाकार। फिल्म के निर्देशक सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा हैं, जिस वजह से फिल्म से उम्मीदें भी काफी थीं।

लेकिन अफसोस, ‘सैयारा’ की चमक में ‘निकिता रॉय’ पूरी तरह फीकी पड़ गई। थिएटर्स खाली नजर आए और दर्शकों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 23 लाख रुपये की कमाई की। ये आंकड़ा उस टीम के लिए यकीनन निराशाजनक रहा, जो इसे एक मजबूत वापसी मान रही थी।

‘तन्वी द ग्रेट’ का पहले दिन का प्रदर्शन

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर भी काफी बज बना हुआ था। रिलीज से पहले इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं और लोगों को उम्मीद थी कि यह फिल्म भावनाओं और कहानी से दर्शकों को जोड़ पाएगी।

लेकिन ‘सैयारा’ की आंधी में यह फिल्म भी उखड़ती नजर आई। म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर के सामने ‘तन्वी द ग्रेट’ की पकड़ कमजोर पड़ गई। सैकनिल्क के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये का बिजनेस किया। हालांकि, ये आंकड़ा बुरा नहीं है, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म पूरी तरह खरी नहीं उतरी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी