न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ के सामने फीकी पड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, ‘अखंडा 2’ और ‘भा भा बा’ की कमाई में भी आई गिरावट, जानिए मंगलवार का बॉक्स ऑफिस हाल

मंगलवार के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार रहा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, ‘अखंडा 2’ और ‘भा भा बा’ की कमाई में गिरावट, जानिए सभी फिल्मों का ताजा कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 24 Dec 2025 8:49:35

‘धुरंधर’ के सामने फीकी पड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, ‘अखंडा 2’ और ‘भा भा बा’ की कमाई में भी आई गिरावट, जानिए मंगलवार का बॉक्स ऑफिस हाल

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जेम्स कैमरून की बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘धुरंधर’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, सिनेमाघरों में पहले से मौजूद ‘अखंडा 2: तांडवम’ और ‘भा भा बा’ की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन चारों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया।

मंगलवार को ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार

‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। पहले दो हफ्तों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी मजबूती दिखाई। हालांकि तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। रिलीज के तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को ‘धुरंधर’ ने करीब 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का 19 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 589.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को नहीं मिल पा रहा उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स

जेम्स कैमरून की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 22.5 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन अचानक गिरावट देखने को मिली और फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये पर सिमट गया।
अब सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 8.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 84.92 करोड़ रुपये हो गया है।

‘अखंडा 2: तांडवम’ की कमाई में तेज गिरावट

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2: तांडवम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत जरूर की थी। पहले हफ्ते में फिल्म का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन करीब 76.75 करोड़ रुपये रहा। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिला। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 2.55 करोड़ और दूसरे रविवार को 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि इसके बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। 11वें दिन यानी तीसरे सोमवार को सभी भाषाओं में इसका कलेक्शन घटकर 1.05 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने केवल 88 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘अखंडा 2: तांडवम’ का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 86.38 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘भा भा बा’ की चमक भी होने लगी फीकी

दिलीप स्टारर मलयालम फिल्म ‘भा भा बा’ 18 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 2025 में मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिलने के कारण इसकी कमाई में जल्दी गिरावट आ गई। दूसरे दिन फिल्म ने 3.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे और चौथे दिन इसकी कमाई 3.2 करोड़ रुपये रही। पांचवें दिन फिल्म का कारोबार घटकर 1.1 करोड़ रुपये रह गया। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को ‘भा भा बा’ ने करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का 6 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड