न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मास एक्शन से क्राइम ड्रामा तक, 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रही हैं बड़ी फिल्में, सफलता की राह पर बागी-4

एक ओर जहां जबरदस्त एक्शन और हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सच्ची घटनाओं पर आधारित राजनीतिक क्राइम ड्रामा भी दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:20:18

मास एक्शन से क्राइम ड्रामा तक, 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रही हैं बड़ी फिल्में, सफलता की राह पर बागी-4

शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर 2025 का दिन फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। आज सिनेमाघरों में कई बड़ी और चर्चित फिल्में एक साथ रिलीज हो गई हैं। एक ओर जहां जबरदस्त एक्शन और हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सच्ची घटनाओं पर आधारित राजनीतिक क्राइम ड्रामा भी दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस दिलचस्प क्लैश के बारे में।

बागी 4: टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन

फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी ‘बागी 4’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। टाइगर श्रॉफ एक बार फिर निडर हीरो के रूप में लौटे हैं। फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की लोकप्रियता बयां कर रहे हैं। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए 2,23,397 टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 5.54 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) कमा लिए हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा और बढ़कर 8.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘बागी 4’ की प्री-सेल्स महामारी के बाद टाइगर श्रॉफ की किसी भी फिल्म की सबसे बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले ही दिन 12 से 13 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है।

द बंगाल फाइल्स: राजनीतिक इतिहास पर केंद्रित

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों की घटनाओं पर आधारित है। ‘बागी 4’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ खड़ी है, जिसने एडवांस बुकिंग से अब तक अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसने ब्लॉक सीट्स सहित 1.22 करोड़ रुपये, और ब्लॉक सीट्स को छोड़कर 63.63 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दिल मद्रासी: मल्टीस्टारर हाई ऑक्टेन ड्रामा

‘दिल मद्रासी’ में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन, इमोशन और संगीत का शानदार मिश्रण पेश करती है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक इसे और भी दमदार बनाएगा। दर्शकों को इसमें भरपूर मसाला एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

दिल मद्रासी का निर्देशन ए.मुरुगादास ने किया है जिनकी पिछली फिल्म सलमान खान के सिकन्दर रही थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं कर पाई थी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दर्शकों का ठंडा प्रतिसाद मिला था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था लेकिन यह अपनी लागत को वसूलने में असफल रही थी।

ए. मुरुगादास की दिल मद्रासी को पैन इंडिया के तौर पर रिलीज किया गया है। लेकिन इस फिल्म को उत्तर भारत में हिन्दी में बहुत कम सिनेमाघरों में नगण्य शोज में प्रदर्शित किया गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस फिल्म को सिर्फ एक सिनेमाघर में केवल एक शो दिया गया है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि 5 सितम्बर को इसके साथ-साथ और भी कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिसके कारण स्क्रीन्स और शोज की कमी है।

घाटी: अनुष्का शेट्टी का एक्शन अवतार

टॉलीवुड से अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘घाटी’ भी 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म खासकर यूएसए प्रीमियर में चर्चा में रही, जहां इसने 18,460 अमेरिकी डॉलर (करीब 16.25 लाख रुपये) की एडवांस बुकिंग की। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 123 लोकेशंस पर रिलीज होगी और पहले ही 1,200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

5 सितंबर को रिलीज हो रही इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग जहां इसे मजबूत बढ़त देती नजर आ रही है, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ ऐतिहासिक विषयवस्तु के कारण खास दर्शक वर्ग को आकर्षित कर सकती है। अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ और शिवकार्तिकेयन की ‘दिल मद्रासी’ साउथ इंडस्ट्री के दमदार प्रतिनिधित्व के रूप में बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह