Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Border 2 Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ जारी, शाम 5 बजे से पहले ही तोड़ दिए कमाई के कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड की वॉर-एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया! पांचवें दिन शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पहले चार दिनों में 193 करोड़ पार, जानें कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी का पूरा हाल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 6:12:04

Border 2 Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ जारी, शाम 5 बजे से पहले ही तोड़ दिए कमाई के कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड की मेगा वॉर-एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज़ के साथ ही जिस तरह इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी, उसने छावा, गदर 2 और धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि वीक डेज होने के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन बाकी फिल्मों से कहीं आगे बना हुआ है। आइए जानते हैं मंगलवार के शुरुआती आंकड़े, ऑक्यूपेंसी और अब तक की कुल कमाई का पूरा हाल।

पहले चार दिनों में कितना कमा चुकी है ‘बॉर्डर 2’, जानिए पूरा ब्रेकअप

‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 21.67 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने असली रिकॉर्ड बनाया। लगभग 49.32 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने 54.5 करोड़ रुपये कमा लिए। इसके बाद भी कमाई का सिलसिला थमा नहीं। चौथे दिन रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म ने 8.26 प्रतिशत की और ग्रोथ के साथ 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

इस कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने सबसे ज्यादा कमाने वाली फर्स्ट मंडे फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया। फिल्म ने ‘टाइगर 3’ (58 करोड़), ‘पुष्पा 2’ (46.4 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (40.25 करोड़), ‘एनिमल’ (40.06 करोड़) और ‘गदर 2’ (38.7 करोड़) जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
पांचवें दिन की कमाई ने भी दिखाया दम (Border 2 Box Office Day 5)

ट्रेड से जुड़े आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक ‘बॉर्डर 2’ करीब 8.2 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस शुरुआती कमाई के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 185.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक सामने आएंगे।

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (डे-वाइज)

पहला दिन – 30 करोड़
दूसरा दिन – 36.5 करोड़
तीसरा दिन – 54.5 करोड़
चौथा दिन – 59 करोड़
पांचवां दिन – 8.2 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)
कुल कलेक्शन – 185.2 करोड़

वीक डे का असर, फिर भी मजबूत ऑक्यूपेंसी


मंगलवार को वर्किंग डे होने के कारण ‘बॉर्डर 2’ की मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी 11.21 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, यह आंकड़ा पहले चार दिनों के मुकाबले कम है, लेकिन वीक डेज के लिहाज से इसे मजबूत माना जा रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि शाम और नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी और बेहतर हो सकती है।

ब्लॉकबस्टर की राह पर ‘बॉर्डर 2’, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा


ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “इस समय ‘बॉर्डर 2’ को रोक पाना किसी के लिए आसान नहीं है। फिल्म ने रिलीज़ से पहले की सभी उम्मीदों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर नेगेटिव बातें करने वालों को इसकी धमाकेदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ने पूरी तरह खामोश कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “‘बॉर्डर 2’ फिलहाल पूरी तरह ब्लॉकबस्टर ट्रैक पर चल रही है। अब मंगलवार से गुरुवार तक का कलेक्शन यह तय करेगा कि फिल्म की रफ्तार कितनी लंबी और कितनी मजबूत रहने वाली है।”

मेकर्स का दावा: चार दिनों में 193 करोड़ पार

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए हैं। पोस्ट में लिखा गया,
“जब हिंदुस्तान को कोई कहानी दिल से पसंद आती है, तो नतीजा ऐसा ही होता है।” इसके साथ मेकर्स ने दावा किया कि ‘बॉर्डर 2’ ने चार दिनों में 193.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसे देश की जीत बताया।

‘बॉर्डर 2’ की दमदार स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका