न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे मंडे टेस्ट में भी 'बॉर्डर 2' ने दिखाया कमाल, 18वें दिन भी किया जोरदार कलेक्शन, सलमान-ऋतिक की फिल्मों का टूट सकता है रिकॉर्ड

तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने 18वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की। जानें क्या यह फिल्म सलमान खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 10 Feb 2026 8:17:11

तीसरे मंडे टेस्ट में भी 'बॉर्डर 2' ने दिखाया कमाल, 18वें दिन भी किया जोरदार कलेक्शन, सलमान-ऋतिक की फिल्मों का टूट सकता है रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म दर्शकों को इतना भा गई कि रिलीज के 18वें दिन भी इसकी कमाई ने तारीफें बटोरी। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और इसे सनी देओल की गदर 2 के बाद दूसरी 300 करोड़ी फिल्म बनने का गौरव भी हासिल हुआ। आइए जानते हैं कि तीसरे मंडे यानी रिलीज के 18वें दिन बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

'बॉर्डर 2' का 18वें दिन कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में इसका ग्रोथ रफ्तार धीमी हुई और कलेक्शन में लगभग 68.72% की गिरावट दर्ज हुई, जिसके चलते फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बिज़नेस किया।

तीसरे वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया:

तीसरा फ्राइडे: 2.85 करोड़

तीसरा शनिवार: 5.25 करोड़

तीसरा रविवार: 7.25 करोड़

लेकिन जैसे कि आमतौर पर वीकडेज़ में होता है, तीसरे मंडे को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 18वें दिन 'बॉर्डर 2' ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए, और इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।

क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ पाएगी सलमान और ऋतिक का रिकॉर्ड?

फिल्म ने पहले ही संडे को दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की पद्मावत (303 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया था। अब बॉर्डर 2 की नजरें सलमान खान की बजरंगी भाईजान (320 करोड़) और ऋतिक रोशन की वॉर (318 करोड़) पर हैं। विश्लेषकों की मानें तो अगर दर्शकों का उत्साह इसी तरह बना रहा, तो फिल्म इन दोनों बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने में सफल हो सकती है।

'बॉर्डर 2' की खास बातें

'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की 1997 में आई क्लासिक वॉर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। नई पीढ़ी के जिगरी हीरो और पुराने क्लासिक का मिश्रण फिल्म को दर्शकों के लिए और भी आकर्षक बनाता है। निर्देशन की कमान अनुराग सिंह के हाथों में है, जिन्होंने फिल्म की रोमांचक कहानी और दमदार एक्शन को पर्दे पर जीवंत किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती