न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ को टक्कर देती ‘बॉर्डर 2’, चौथे बुधवार को भी नोटों की बारिश, जानें 27 दिन का आंकड़ा

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ को टक्कर देती हुई चौथे बुधवार को भी कमाई कर रही है। रिलीज के 27वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की और 27 दिनों का कुल कलेक्शन 323.80 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 19 Feb 2026 8:40:14

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ को टक्कर देती ‘बॉर्डर 2’, चौथे बुधवार को भी नोटों की बारिश, जानें 27 दिन का आंकड़ा

सनी देओल की लीड वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज़ हुई थी। यह वॉर ड्रामा दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रही और इसी साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। नई रिलीज फिल्मों के बीच भी चौथे हफ्ते में इसने अच्छी पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं, अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज़ के 27वें दिन कितना कलेक्शन किया।

27वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म अब एक महीने के करीब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। खास बात यह है कि शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ के सामने भी ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी जगह बनाए रखी है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ ने 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में यह संख्या 70.15 करोड़ रही। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ रुपये और जोड़े।

वहीं दिन-प्रतिदिन की कमाई देखें तो 22वें दिन 80 लाख रुपये, 23वें दिन 1.9 करोड़ रुपये, 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये, 25वें दिन 60 लाख रुपये और 26वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे बुधवार यानी 27वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह 27 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ की कुल कमाई 323.80 करोड़ रुपये हो चुकी है।

क्या ‘बॉर्डर 2’ छू पाएगी 350 करोड़ का आंकड़ा?

हालांकि फिल्म की कमाई अब गिरावट के संकेत दे रही है और अब यह लाखों में सीमित हो चुकी है, लेकिन आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं होने की वजह से ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने का मौका है। फिलहाल इसका मुख्य मुकाबला ‘ओ रोमियो’ से है, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही।

अगर इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन लगातार अच्छा रहता है, तो उम्मीद की जा सकती है कि ‘बॉर्डर 2’ धीरे-धीरे 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले। ट्रेंड से यह भी पता चलता है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है। ऐसे में पांचवें वीकेंड के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती