न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोनी को है ‘मैदान’ के फ्लॉप होने का अफसोस, ऐसा था हाल, सूरज की सादगी पर फिदा हुए नाना

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय ने मशहूर फुटबॉलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 12:58:46

2 News : बोनी को है ‘मैदान’ के फ्लॉप होने का अफसोस, ऐसा था हाल, सूरज की सादगी पर फिदा हुए नाना

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय ने मशहूर फुटबॉलर सैयद अब्दुल रहीम का रोल प्ले किया था। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जिन पर यह खरी नहीं उतर पाई। क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद फैंस ने इसे नकार दिया। फिल्म फ्लॉप रही और इसने महज 70 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने अब इस पर बात की है। बोनी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि ‘मैदान’ के फ्लॉप होने के बाद स्वाभाविक रूप से मैं परेशान था।

मैं कुछ दिनों तक अकेला रहा, लेकिन फिर आगे बढ़ने का फैसला किया। राज कपूर सबसे सफल फिल्म निर्माता थे। उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, उनकी भी ऐसी फिल्में थीं, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। ‘मैदान’ एक बेहतरीन फिल्म थी, क्योंकि रिलीज से पहले हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा था। मैंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए कई स्क्रीनिंग रखीं और हर कोई फिल्म देखकर खुश था और कहानी की तारीफ कर रहा था।

कई डायरेक्टर्स ने मुझे फोन किया और आश्चर्य जताया कि पता नहीं क्यों ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। हालांकि मुझे लगता है कि आने वाले समय में यह ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक हो सकती है। अजय एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनकी फिल्में काफी अच्छी होती हैं, लेकिन ‘मैदान’ शायद पर्याप्त भीड़ को सिनेमाघरों में नहीं खींच पाई। शायद मैं ही ढंग से कहानी को नहीं दिखा पाया। कुल मिलाकर मुझे अपनी फिल्म पर गर्व है और हमेशा रहेगा।

boney kapoor,filmmaker boney kapoor,maidaan movie,ajay devgn,mister india,boney maidaan,nana patkar,sooraj barjatya,nana sooraj,pratighaat

फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना के लिए खुद जूते लेकर आए थे सूरज

नाना पाटेकर कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वे इन दिनों अपनी फिल्म वनवास को लेकर खबरों में हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को फैंस से कोई खास रिस्पोंस नहीं मिला, लेकिन 73 वर्षीय नाना के अभिनय की प्रशंसा हो रही है। इस बीच नाना ने प्रख्यात फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की जमकर तारीफ की है। नाना ने सूरज के साथ अपने शुरुआती दौर में ‘प्रतिघात’ फिल्म में काम किया था।

नाना ने कहा कि सूरज की फिल्मों के सेट पर एक पारिवारिक माहौल होता है। भले ही वे एक बड़े बिजनेसमैन हैं, लेकिन उनकी विनम्रता अद्भुत है। वे तब राजश्री प्रोडक्शन के संभावित मालिक थे। एक दिन सूरज मेरे लिए जूते लेकर आए। मैंने उनसे कहा कि ऐसा मत करो, मैं खुद जूते ले सकता हूं। लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि नहीं, सर। मैंने फिर कहा कि सूरज, तुम इस बड़े संगठन के वारिस हो, ऐसा करना मत।

तब उन्होंने कहा कि मैं असिस्टेंट हूं, यही मेरा काम है। इस घटना के कई सालों बाद हम किसी समारोह में मिले। उन्होंने मुझे आते देखा और फिर से हाथ जोड़कर झुके। मैं हैरान था कि उनमें जरा भी बदलाव नहीं आया है। वह पहले जैसे ही सरल हैं। उनकी अच्छाई का दिखावा नहीं है, बल्कि वह सच में ऐसे ही हैं। इसलिए जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मुझे अच्छा लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार