Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोनी ने बताया, ‘बाहुबली’ के लिए श्रीदेवी से क्यों नहीं बनी बात, कहा-प्रोड्यूसर्स पर भार नहीं डालती जान्हवी

डायरेक्टर एसएस राजामौली की बाहुबली भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 11:36:19

2 News : बोनी ने बताया, ‘बाहुबली’ के लिए श्रीदेवी से क्यों नहीं बनी बात, कहा-प्रोड्यूसर्स पर भार नहीं डालती जान्हवी

डायरेक्टर एसएस राजामौली की 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार थे। इसके दो पार्ट बन चुके हैं। बाहुबली : द बिगिनिंग साल 2015 और बाहुबली : द कनक्लूजन साल 2017 में रिलीज हुई थी। राजामौली इस फिल्म में फिल्ममेकर बोनी कपूर की दिवंगत पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया। कहा गया कि श्रीदेवी ने अपने लिए होटल का एक पूरा फ्लोर, 10 करोड़ रुपए फीस और 10 फ्लाइट टिकट्स की डिमांड की थी, जिसके चलते मेकर्स के साथ उनकी बात नहीं बन पाई।

अब बोनी (69) ने हकीकत बताई है। बोनी ने ‘गेम चेंजर्स’ यूट्यूब चैनल पर श्रीदेवी के बारे में बात की। बोनी ने कहा कि राजामौली के साथ फिल्म (बाहुबली) तो नहीं बन पाई मगर मेरे पास अभी भी उनका मैसेज है जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे श्रीदेवी के प्रशंसक थे और उनसे बात करने के बाद उनके मन में उनके लिए सम्मान कई गुना बढ़ गया। निर्माताओं द्वारा फैलाई गई उलझन के कारण उन्होंने फिल्म नहीं की। राजामौली हमारे घर आए थे, लेकिन जब वे कमरे से बाहर निकले, तो निर्माताओं ने उन्हें ‘इंग्लिश विंग्लिश’ (2012) के लिए मिली फीस से भी कम ऑफर किया।

श्रीदेवी कोई स्ट्रगलिंग अभिनेत्री नहीं थीं, हिंदी और तमिल में तो आपको उनसे फायदा ही मिल रहा है। मैं अपनी पत्नी से ऐसा क्यों करवाना चाहूंगा? निर्माताओं ने राजामौली से कहा कि हमने होटल के एक पूरे फ्लोर और एक पूरी टीम की डिमांड की है, जबकि हमने बस यही कहा था कि हम चाहते हैं कि ज्यादातर शूटिंग हमारे बच्चों की छुट्टियों के साथ अलाइन हो। लेकिन राजामौली को गलत बातें बताई गईं। शोबू नाम के इस व्यक्ति ने शायद पैसे बचाने के लिए कन्फ्यूजन पैदा किया हो। यह कहना कि वह अनप्रोफेशनल थीं, गलत है। राकेश रोशन, यश चोपड़ा और राघवेंद्र राव जैसे दिग्गजों ने श्रीदेवी के साथ बार-बार काम किया है। अगर वह अनप्रोफेशनल होतीं, तो वे उनके साथ क्यों काम करते?
boney kapoor,filmmaker boney kapoor,sridevi,actress sridevi,boney sridevi,baahubali,ss rajamouli,janhvi kapoor,boney janhvi बोनी कपूर ने कहा, अगर जान्हवी शूटिंग के सिलसिले में ट्रेवल कर रही होती हैं…

बता दें श्रीदेवी 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। श्रीदेवी ने इंडस्ट्री को एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। अपने दम पर फिल्में चलाने की काबिलियत के दम पर उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ का टैग भी मिल गया था। श्रीदेवी ने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र और अनिल कपूर के साथ जमी। श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था।

इसी दौरान बोनी ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि वह कभी प्रोड्यूसर्स पर शूटिंग के दौरान अपने खर्चों का भार नहीं डालतीं। बोनी ने कहा कि अगर जान्हवी शूटिंग के सिलसिले में ट्रेवल कर रही होती हैं, तो वह अपने टिकट खुद खरीदती हैं। अगर उसके कर्मचारी या रिश्तेदार उनके साथ ट्रेवल करते हैं, तो मैंने उनके टिकट और कमरों का खर्च खुद उठाया है। उल्लेखनीय है कि जान्हवी ने साल 2018 में ‘धड़क’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका