न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी ने लिखा इमोशनल नोट, इस मशहूर सिंगर के पिता ने कहा दुनिया को अलविदा

श्रीदेवी एक समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं। श्रीदेवी ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। यहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 12:28:47

2 News : श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी ने लिखा इमोशनल नोट, इस मशहूर सिंगर के पिता ने कहा दुनिया को अलविदा

श्रीदेवी एक समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं। श्रीदेवी ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। यहां तक कि उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ कहा जाने लगा था, जो अपने दम पर फिल्म हिट करा सकती थीं। श्रीदेवी को दुनिया छोड़े 7 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन वह फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज बुधवार (13 अगस्त) को श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनके पति दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में याद कर श्रद्धांजलि दी है। बोनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से श्रीदेवी की एक फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, “हां, आज आप 62 साल की नहीं हैं। आप 26 साल की हैं। जन्मदिन मुबारक हो, हम अभी भी आपके सभी जन्मदिनों की यादें ताजा कर रहे हैं।”

बोनी ने एक और पोस्ट में साल 1990 में चेन्नई में हुई बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर की, जिसमें श्रीदेवी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। बोनी ने लिखा, “उस वक्त मैंने उन्हें उनके 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि वह उनका 27वां जन्मदिन था, ताकि उन्हें महसूस हो कि वह और जवान हो रही हैं लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा था।” श्रीदेवी ने जून 1996 में बोनी के साथ शादी की थी। उनकी दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं और दोनों ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। जान्हवी ने भी आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां की एक तस्वीर शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं लिखा।

एक्टर जैकी श्रॉफ ने श्रीदेवी के नाम एक पोस्ट शेयर की है। बता दें 24 फरवरी 2018 को दुबई में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का दर्जा पाया। उनके खाते में ‘हिम्मतवाला’, ‘सदमा’, ‘तोहफा’, ‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज’, ‘लम्हे’, ‘लाडला’, ‘चांदनी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। श्रीदेवी को आखिरी बार मॉम (2017) में देखा गया था।

आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया पिता को खोने का दर्द

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के पिता मुहम्मद असलम का मंगलवार (12 अगस्त) को निधन हो गया। वे 77 साल के थे और उन्होंने लाहौर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। अब आतिफ ने भी अपने अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को आखिरी बार विदाई दी है। आतिफ ने पिता के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आतिफ को पिता के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए देखा जा सकता है।

वे पिता के गाल को चूमते हुए दिख रहे हैं। उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। आतिफ ने लिखा, “मेरे आयरनमैन को आखिरी बार अलविदा। लव यू अब्बू जी…आपकी आत्मा को शांति मिले।” आतिफ ने इस पोस्ट के साथ अपने फैंस से खास रिक्वेस्ट भी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अपनी दुआओं में उनके पिता को शामिल करें। आतिफ पहले भी अपने कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि वो जिंदगी में जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं, उसमें उनकी अम्मी और अब्बू का ही हाथ है।

वो अपने पिता को अपनी प्रेरणा मानते थे और अब उनके जाने से बेहद दुखी हैं। आतिफ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। साल 2005 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'जहर' के लिए उन्होंने अपना पहला गाना गाया था। उनका पहला गाना 'वो लम्हे' था। इस गाने से उन्होंने धमाल मचा दिया। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय गानों को मधुर आवाज से सजाया, जिनमें ‘तेरे संग यारा’, ‘तेरे लिए’, ‘मैं अगर’, ‘देखते देखते’, ‘पहली नजर में’, ‘जीने लगा हूं’, ‘तू जाने न’ शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज