न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोनी, अनिल और संजय की मां निर्मल कपूर का निधन, बोनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा-हमेशा दिलों में रहेंगी…

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई) को मुंबई के अस्पताल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 11:20:51

बोनी, अनिल और संजय की मां निर्मल कपूर का निधन, बोनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा-हमेशा दिलों में रहेंगी…

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई) को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। यह दुखद समाचार मिलने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी दुख व्यक्त कर रहे हैं। निर्मल के निधन के बाद रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, करण जौहर, जावेद अख्तर, अनन्या पांडे, रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ, सुहाना खान और राजकुमार संतोषी सहित कई हस्तियां शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे।

अनिल कपूर की बेटी सोनम और बेटे हर्षवर्धन कपूर पहले से वहां मौजूद थे। निर्मल का अंतिम संस्कार आज पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। बोनी ने शनिवार तड़के अपनी मां को याद करते हुए एक नोट शेयर कर अपनी भावनाएं दिखाईं। बोनी ने लिखा “2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक फुल और जॉयफुल जीवन जिया। वे अपने पीछे चार डिवोटेड बच्चे, प्यारी बहुएं, एक केयरिंग दामाद, 11 पोते-पोतियां, 4 पड़पोते-पड़पोतियां और जीवनभर का अनमोल यादगार समय छोड़ गई हैं।

उनके असीम प्रेम ने उन सभी को प्रभावित किया जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी, हमेशा प्रिय रहेंगी। बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जान्हवी, शायना, खू, खू, अंशी, अंशी आनंद, आशिता, करण थिया, वायु, ऐरा, युवान की ओर से ढेर सारा प्यार।” इस नोट के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, “मां।”

बोनी, अनिल और संजय की मां निर्मल कपूर का निधन, बोनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा-हमेशा दिलों में रहेंगी…

पिछले साल सितंबर में निर्मल के 90वें जन्मदिन पर जमा हुआ था कपूर परिवार

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि निर्मल का शुक्रवार शाम 5.25 बजे अस्पताल में निधन हो गया। खबर आने के तुरंत बाद बोनी अपनी मां के घर पहुंचे। पिछले साल सितंबर में पूरा परिवार निर्मल का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था।

दिवंगत निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी निर्मल का इंडस्ट्री में काफी सम्मान था। उन्हें अक्सर कपूर परिवार के फंक्शंस में देखा जाता था। उनका स्वभाव बेहद सादगीपूर्ण था। उनके तीन बेटे बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना कपूर मारवाह हैं। निर्मल पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल