न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ससुर की मौत से भावुक बोमन ईरानी ने शेयर की Post, जानें-सिद्धार्थ की मौत से टूटीं जसलीन की हेल्थ अपडेट

अभिनेता बोमन ईरानी के ससुर का सोमवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। बोमन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 1:51:47

ससुर की मौत से भावुक बोमन ईरानी ने शेयर की Post, जानें-सिद्धार्थ की मौत से टूटीं जसलीन की हेल्थ अपडेट

अभिनेता बोमन ईरानी के ससुर का सोमवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। बोमन ने उनके साथ लगाव को साझा करते हुए दुख व्यक्त किया। बोमन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए काफी इमोशनल पोस्ट लिखी। बोमन के मुताबिक वे महान व्यक्ति थे। उन्होंने कभी भी अच्छा करने का मौका नहीं गंवाया।

बोमन ने लिखा कि उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की। वे हमेशा शुक्रगुजार रहते थे। उनके जैसे ईमानदार व्यक्ति से न तो मैं कभी मिला और न ही देखा। जीवन के 86 बेहतरीन साल उन्होंने अच्छे से बिताए और लोगों से इसका जश्न मनाने की अपील की। मेरी पत्नी जेनोबिया के पिता और हीरो परवेज ने मुझे और मेरे बेटों को प्रेरणा दी। उन्होंने परफेक्शन के साथ बेहतरीन पारी खेली, आप हमे बहुत याद आएंगे।

जून में बोमन की मां का भी हो गया था देहांत

बोमन के बेटे कायोजे ने भी नाना के निधन पर दुख जाहिर किया और फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखा। आपको बता दें कि बोमन की 94 वर्षीय मां का भी जून में निधन हो गया था। तब बोमन ने मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था-मां ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वे बहुत जिंदादिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं, जो सिर्फ वही कह सकती थीं।

boman irani,boman father in law,jasleen matharu,sidharth shukla,boman mother,bigg boss,anup jalota,entertainment news in hindi

तेज बुखार और थकान के बाद एडमिट हुई थीं जसलीन मथारू

टीवी की दुनिया में खास मशहूर हुए एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। 40 वर्षीय सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन ने उनके फैंस और साथी कलाकारों को हिलाकर रख दिया। वे अभी तक सदमे में हैं। इस बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस जसलीन मथारू पर भी सिद्धार्थ की मौत का गहरा असर पड़ा। वे फिलहाल अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें तेज बुखार और थकान के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा।

जसलीन ने खुद वीडियो शेयर करके बताया था कि उन्हें सिद्धार्थ के निधन से धक्का लगा। सिद्धार्थ के परिवार और शहनाज से मिलकर वे काफी दुखी हुईं। उन्हें पहली बार लगा कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। अब आज जसलीन ने एक और वीडियो शेयर करके बताया कि आप सबकी दुआओं के कारण मैं पहले से बेहतर हूं। जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। उल्लेखनीय है कि जसलीन ने बिग बॉस-12 में भजन गायक अनूप जलोटा के साथ एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर