न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक की लड़ाई में पिस गईं आरती सिंह, सोनू सूद की तारीफ करने लगे थे छापा डालने पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच रिश्तों में पिछले काफी समय से मतभेद चल रहे है। दोनों के संबंध बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी कर चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 1:42:02

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक की लड़ाई में पिस गईं आरती सिंह, सोनू सूद की तारीफ करने लगे थे छापा डालने पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच रिश्तों में पिछले काफी समय से मतभेद चल रहे है। दोनों के संबंध बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी कर चुके हैं। अब इस मामले पर कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा का भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने दोनों परिवार के बीच हुए झगड़े पर खुलकर बात की है। आरती ने कहा है कि कृष्णा के साथ गोविंदा के संबंध खराब होने के बाद उसका असर उनके और गोविंदा के संबंधों पर भी पड़ा है।

आरती सिंह (Arti Singh) ने हाल ही में अपने चीची मामा यानी गोविंदा (Govinda) और भाई कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच हुई लड़ाई को लेकर बात की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, एक कहावत है कि गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है। वही मेरे साथ हो रहा है।

govinda,krushna abhishek,sonu sood,income tax raid,arti singh,entertainment news

आरती ने कहा, 'कहा जाता है कि गेंहू के साथ घुन भी पिस जाता है। उनके बीच जो भी कुछ हुआ उसका असर मुझ पर भी पड़ रहा है। चीची मामा और उनका परिवार अब मुझसे बात नहीं करता है। दोनों लोगों ने एक-दूसरे के बारे में खूब बोला लेकिन आखिरकार हम परिवार हैं। मैं केवल उम्मीद ही कर सकती हूं कि यह मामला सुलझ जाए और पहले की तरह सबकुछ ठीक हो जाए। मैंने कृष्णा से इस बारे में बात की थी। अब मामा के ऊपर है कि वह उन्हें माफ कर दें।'

आपको बता दें कि आरती सिंह ने बिग बॉस 15 के लॉन्च इवेंट के दौरान इस पारिवारिक झगड़े के बारे में बात की थी। इस कार्यक्रम को उन्होंने और देवोलीना भट्टाचार्जी ने होस्ट किया था।

बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के संबंध साल 2016 से ही खराब हैं। दरअसल कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था। माना गया कि यह ट्वीट उन्होंने गोविंदा के बारे में किया था और इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा बहुत बुरा मान गई थीं। इसके बाद जब कश्मीरा के बेटे बीमार पड़े थे तब गोविंदा और सुनीता उन्हें देखने हॉस्पिटल नहीं पहुंचे तो यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद जब कपिल शर्मा के शो में गोविंदा और सुनीता पहुंचे तो उस एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने परफॉर्म करने से मना कर दिया था। इस बात पर भी सुनीता ने बुरा मान लिया था। पिछले दिनों यह विवाद फिर से सामने आ गया जब एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में गोविंदा पहुंचे और कृष्णा अभिषेक ने परफॉर्म नहीं किया। जिससे गोविंदा की पत्नी सुनीता नाराज हो गई। उन्होंने कृष्णा को फटकार लगाई और कहा कि वह जीवन में कभी भी उसका चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। सुनीता ने कहा था, ‘वह कहता रहता है, मेरा मामा ये, मेरा मामा वो। क्या वह इतना प्रतिभाशाली नहीं है कि मामा का नाम लिए बिना हिट शो दे सके?’ हालांकि इसके बाद भी कृष्णा अभिषेक ने उम्मीद जताई कि उनके संबंध अपने मामा-मामी से पहले जैसे हो जाएंगे।

govinda,krushna abhishek,sonu sood,income tax raid,arti singh,entertainment news

सोनू सूद ने इनकम टैक्स अधिकारीयों से कहा - आपको मिस करूंगा

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) घर पर पिछले हफ्ते आयकर विभाग ने छापेमारी की। सोनू पर उनके फाउंडेशन के तहत फंड कलेक्शन और उसके इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, खुद मुसीबत में होने के बावजूद सोनू सूद हमेशा की तरह जरूरतमंदों की मदद करते रहे। सोनू का कहना है कि वह अपने प्रोफेशनल और मानवीय लक्ष्य को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। एक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों के बारे में टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की।

टाइम्स से बातचीत में सोनू सूद ने बताया, ‘इनकम टैक्स ऑफिसर को सारे डॉक्यूमेंट्स मुहैया करवाए। मेरे पास जयपुर और लखनऊ में एक इंच जमीन नहीं है, जैसा मेरे ऊपर आरोप लगाया गया था। अवैध रुप से विदेशी धन लेने का आरोप है तो फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत कोई भी कंपनी या फाउंडेशन जो तीन साल से अधिक समय से लिस्टेड है वह फंड ले सकती है।'

सोनू सूद ने बताया, 'मेरी संस्था रजिस्टर्ड नहीं है तो मुझे फंड नहीं मिल सकता। क्राउडफंडिग प्लेटफॉर्म के पास फंड है। मैं तो उस प्लेटफॉर्म के लिए मात्र जरिया बना। सारी मदद सीधे क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म से अस्पताल पहुंच रही जहां जरूरतमंदों का इलाज किया जा रहा है या एजुकेशन के लिए मदद दी जा रही’।

सोनू ने आगे बताया, 'मेरे ऊपर एफसीआरए का उल्लंघन करने का आरोप सरासर गलत है, क्योंकि धन भारत या मेरे फाउंडेशन में आया ही नहीं। मेरे अकाउंट में एक डॉलर या सेंट या एक पैसा भी नहीं आया। हमने जिन जिन लोगों का इलाज करवाया उससे संबंधित सारे डिटेल्स हमारे पास है। जैसे हॉस्पिटल, डॉक्टर, यहां तक कि उनके पैन नंबर, फोन नंबर भी हमने अधिकारियों को मुहैया करवाया। हमारे पास हर एक चीज रिकॉर्ड में है, जैसे हमने किसकी मदद की, कैसे की। हमने सारे दस्तावेज इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया।'

सोनू सूद बताते हैं कि ‘जब सुबह-सुबह आईटी टीम उनके घर पहुंचीं तो आश्चर्यचकित रहे गए। मैं एक अच्छा होस्ट भी हूं, मैंने उनका स्वागत किया और उनके काम में पूरा सहयोग किया। मैंने उनसे कहा अगले तीन-चार दिन आप हमारे गेस्ट हैं। आप लोगों ने कई जगह छापे मारे होंगे लेकिन जब आप हमारे यहां से जाएंगे तो कहेंगे ये सबसे शानदार अनुभव था। जब चार दिनों की कार्रवाई के बाद टीम जाने लगी तो मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने माना कि अब तक सबसे बेस्ट एक्सपिरिएंस रहा। मैंने कहा मैं आप लोगों को मिस करूंगा तो सबने एक साथ ठहाका लगाया। इसके अलावा उन्होंने मेरे काम की तारीफ करते हुए कहा कि आपके काम के बारे में हमे पता है और आप जो कर रहे हैं वह अद्भुत है’।

सोनू हैदराबाद में एक चैरिटेबल हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं। एक्टर का कहना है कि मेरे सपने बड़े हैं और मैं अपने मिशन पर हूं। अगले 50 बरस में सोनू सूद रहें या न रहें जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज होते रहना चाहिए। सोनू सूद ने खा कि इसके अलावा स्कूल और अनाथाश्रम खोलने को लेकर भी प्लानिंग चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर