बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी सूझ-बूझ से खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया। अभिनेत्री अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची थीं। जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विद्या बालन खूबसूरत फ्लोरल साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं सिद्धार्थ रॉय कपूर ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों जैसे ही फोटोज क्लिक कराने के लिए आगे बढ़ते हैं, एक अजीब घटना कैमरे में कैद हो गई।














