न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी हुए 75 के, सितारों ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार, शाहरुख-आमिर-अनिल सहित इन दिग्गजों ने ऐसे किया विश

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार (17 सितंबर) को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोदी देश-दुनिया में जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 2:55:07

PM मोदी हुए 75 के, सितारों ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार, शाहरुख-आमिर-अनिल सहित इन दिग्गजों ने ऐसे किया विश

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार (17 सितंबर) को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोदी देश-दुनिया में जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें आम और खास हर कोई विश कर रहा है। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान ने एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा “आज पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है।

75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें...।” आमिर खान ने कहा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। भारत के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह भी कि आप देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।” अनिल कपूर ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, लंबी उम्र पाएं और देश को ऐसी ही उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाते रहें। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर।”

अक्षय कुमार ने लिखा, “75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले…आप भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें। हैप्पी बर्थडे कैप्टन।” रजनीकांत ने लिखा, “सबसे सम्मानित, आदरणीय और मेरे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जन्मदिन पर दीर्घायु होने, अच्छे स्वास्थ्य, मन की शांति और हमारे प्यारे देश का नेतृत्व करने की अनंत शक्ति की कामना करता हूं। जय हिंद।” कमल हासन ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और भारत के लोगों की सेवा में शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।”

परेश रावल ने लिखा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” रितेश देशमुख ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें सर।” सोनू सूद ने लिखा, “इतिहास उन्हें याद रखता है जो भविष्य को नया आकार देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत को एक परिवर्तनकारी युग में ले जाते हुए निरंतर शक्ति, स्पष्टता और साहस की कामना करता हूं। आपकी यात्रा आपकी दृष्टि की तरह निडर बनी रहे।”

PM मोदी हुए 75 के, सितारों ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार, शाहरुख-आमिर-अनिल सहित इन दिग्गजों ने ऐसे किया विश

हेमा मालिनी ने लिखा, मोदी जी, मैं 11 वर्षों से आपके साथ जुड़ी हुई हूं और…

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मोदी जी, मैं 11 वर्षों से आपके साथ जुड़ी हुई हूं और आपसे निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त करती रही हूं। आपके 75वें जन्मदिन पर मैं, मेरा परिवार और मेरे निर्वाचन क्षेत्र मथुरा के लोग आपकी कुशलता की कामना करते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।” महेश बाबू ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करें कि आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें और अपने नेतृत्व से हम सभी को प्रेरित करते रहें।

कंगना रनौत ने मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को अपनाते हुए, मां भारती के सच्चे सपूत, देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” राम चरण ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वास्थ्य, शक्ति और हमारे राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे।” अनुपम खेर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और मोदी के गुजरात का सीएम रहते हुए उनसे हुई मुलाकात को याद किया।

साथ ही उन्होंने पीएम की फिटनेस की भी जमकर तारीफ की। किरण खेर ने पीएम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ईमानदार और निडर नेतृत्व देश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रहा है। ईश्वर आपको स्वस्थ और स्ट्रांग बनाए रखें।” विवेक ओबेरॉय ने अहमदाबाद में रक्तदान करने के बाद कहा, “मोदी जी युगपुरुष हैं। हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं, खास करके भारत की युवा पीढ़ी के लिए।” आलिया भट्ट, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, नागार्जुन, विजय देवरकोंडा सहित अन्य सितारों ने भी मोदी को विश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान