न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग केस : आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड के इन सितारों ने दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम ड्रग केस में आने के बाद हर कोई हैरान है। इस घटना ने पूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 12:49:56

ड्रग केस : आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड के इन सितारों ने दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम ड्रग केस में आने के बाद हर कोई हैरान है। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। कॉमेडियन राजपाल यादव ने आर्यन की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह खबर मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली है। मैं केवल बच्चों के भविष्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ये बच्चे आगे का भविष्य हैं। ईश्वर उन्हें सही रास्ते पर सोचने की शक्ति और दिमाग दे। हालांकि इसके अलावा मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा कि इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख। हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा। पूजा ने शाहरुख के साथ चाहत मूवी की थी।

aryan khan,shahrukh khan,rajpal yadav,suchitra krishnamoorthy,nafisa ali,pooja bhatt,bollywood news in hindi

सुचित्रा कृष्णामूर्ति-नफीसा अली ने किया आर्यन का बचाव

कभी हां कभी ना में शाहरुख की हीरोईन रहीं अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने कहा कि कैसे मनोरंजन जगत के लोगों की जिंदगी दूसरों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई है। जो भी लोग बॉलीवुड पर निशाना लगा रहे हैं वो ध्यान रखें कि क्या सारे रेड फिल्म स्टार्स पर ही होते हैं। ना कुछ भी मिला ना ही कुछ भी साबित हुआ।

अभिनेत्री नफीसा अली ने भी आर्यन का बचाव किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आर्यन के लिए मैं प्रार्थना करती हूं। मदद करने की जरूरत है, न कि नष्ट करने की।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर ली होगी।

aryan khan,shahrukh khan,rajpal yadav,suchitra krishnamoorthy,nafisa ali,pooja bhatt,bollywood news in hindi

आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाले के बारे में एनसीबी ने दिया यह बयान

आर्यन के ड्रग्स मामले के केस की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पूरे मामले में एक फोटो खास चर्चाओं में आई है। इसमें एक शख्स आर्यन के साथ सेल्फी लेता नजर आ रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह साफ कर दिया है कि फोटो में जो शख्स शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ नजर आ रहा है वह कोई एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है। क्रूज पर छापेमारी के बाद आर्यन को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था।

इस दौरान एक तस्वीर सामने आई जिसमें पूछा जा रहा है कि इस तस्वीर में सेल्फी ले रहा शख्स कौन है? वायरल हो रही इस तस्वीर को देख लोग इस शख्स को एनसीबी का अधिकारी मान रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुंबई के एक क्रूज जहाज पर छापा मारा, करीब 600 से ज्यादा लोग उस जहाज पर मौजूद थे। इस मामले में आर्यन सहित अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से पूछताछ की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव