न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सितारों ने बांधा समां, रणवीर-सलमान ने इन गानों पर किया परफॉर्म

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 12:00:41

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सितारों ने बांधा समां, रणवीर-सलमान ने इन गानों पर किया परफॉर्म

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले शादी का जश्न बुधवार को मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया में मामेरू समारोह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शुक्रवार (5 जुलाई) रात आयोजित संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड हस्तियां धूम मचाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के संगीत के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह ने समारोह की शुरुआत अपने जोशीले डांस परफॉर्मेंस से की।

रणवीर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ समारोह में पहुंचे और 'नो एंट्री' फिल्म के टाइटल सोंग ‘इश्क दी गली विच’ पर डांस किया। रणवीर को शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। वे एक चमकदार आउटफिट में थे और उन्होंने टिंटेड सनग्लासेस लगाए हुए थे। सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत के साथ अपने लोकप्रिय गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर परफॉर्म किया। एक वीडियो में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर और वीर पहाड़िया डांस करते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन सिल्वर टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहने हैं। अर्जुन और जान्हवी ने पार्टनर फिल्म में सलमान व लारा दत्ता पर फिल्माए गए गाने 'मारिया मारिया' पर डांस करके स्टेज पर धमाल मचा दिया। जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर ने 'रेस' के गाने 'रेस सांसों की- अल्लाह दुहाई है' पर डांस किया। समारोह में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए।

अंबानी परिवार ‘ओम शांति ओम’ फिल्म के गाने पर थिरका

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने संगीत समारोह में परिवार के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के मल्टीस्टारर पॉपुलर गाने 'दीवानगी दीवानगी' पर डांस किया। नीता ने परफॉर्मेंस के दौरान भरतनाट्यम की झलक भी दिखाई और परिवार के साथ दिल खोलकर डांस किया। वह गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मुकेश नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में काफी कूल लग रहे थे।

अनंत-राधिका को भी थिरकते देखा गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में मुकेश व नीता बेटी ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ स्टेज पर फिल्मी स्टाइल में डांस करते दिखाई दिए। बता दें कि समारोह 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलने वाला है। ड्रेस कोड पारंपरिक भारतीय होगा। 13 जुलाई शुभ आशीर्वाद का दिन होगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा। ये सभी समारोह बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क