न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम के वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर झूमा बॉलीवुड, करीना सहित इन सितारों ने ऐसे जताई खुशी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार (30 अक्टूबर) रात मुंबई के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 11:47:16

भारतीय महिला टीम के वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर झूमा बॉलीवुड, करीना सहित इन सितारों ने ऐसे जताई खुशी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार (30 अक्टूबर) रात मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पटखनी दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। जवाब में भारत ने जेमिमा रोड्रिगेज (नाबाद 127) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (89) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 9 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। महिला टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और उम्मीद की जा रही है कि वह पहला खिताब जीतने में सफल रहेगी। उसका 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही दक्षिण अफ्रीका से फाइनल होगा।

भारत की इस जीत से पूरा देश खुश है। मनोरंजन जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जैसा मैंने कहा था, लड़कियां हर चीज कर सकती हैं, हौसले और मेहनत के साथ…शानदार काम, टीम इंडिया! फाइनल में मेरी गर्ल्स को शुभकामनाएं।” इसके साथ ही उन्होंने सेंचुरी बनाने वाली जेमिमा की एक फोटो साझा करते हुए कहा, “टेक अ बाउ, शानदार जेमिमा।” बता दें करीना मैच शुरू होने से पहले हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं और उन्होंने टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई।

एक्टर मनोज वाजपेयी ने लिखा, "कमाल कर दिया…फ़ाइनल में! हमारी 'वूमेन इन ब्लू' की दृढ़ता और उत्कृष्टता को सलाम। 339 रनों का पीछा करते हुए, हमारी टीम ने महिला वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया है। एक ऐसा पल जिसने खेल को ऊपर उठाया और महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया।" सुनील शेट्टी ने जेमिमा की फोटो शेयर कर लिखा, "339 रन…कमाल कर दिया...जेमिमा के प्रदर्शन और टीम इंडिया की मेहनत ने दिल जीत लिया।” ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे ऋषभ शेट्टी ने एक्स हैंडल पर लिखा, “क्या मोमेंट है भारत के लिए, हमारी महिला टीम ने आईसीसी वर्ल्डकप वनडे फाइनल में जगह बना ली है, क्या खेली हैं, टीम इंडिया क्या धोया है, ब्रिलियंट, जेमिमा की पारी को सलाम है, क्या सेंचुरी लगाई है आपने।”

indian women cricket team,team india,odi world cup,jemimah rodrigues,harmanpreet kaur,smriti mandhana,india vs australia,Kareena Kapoor Khan,suniel shetty,raveena tandon,varun dhawan

रवीना टंडन ने लिखा ‘दंगल’ का डायलॉग, हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के…

सिंगर पलक मुच्छाल ने पूरी टीम की खुश होते हुए फोटो पोस्ट की है और लिखा है, “ओह माय गॉड…क्या गेम था।” साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “वूमेन इन ब्लू...आईकॉनिक..” रवीना टंडन ने टीम की तस्वीरें शेयर कर दंगल का डायलॉग "हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के…” और “प्राउड इंडियन वूमेन” लिखा। वरुण धवन ने जेमिमा की खुशी से रोते हुए फोटो शेयर की और लिखा “हीरो।” अर्जुन रामपाल ने लिखा, “हर दिन आप इस तरह का मुकाबला नहीं देखते हैं।

महिला क्रिकेट के लिए यह कितना शानदार पल है। क्या भावना है। हमारी लड़कियों को सलाम। आप पहले से ही चैंपियन हैं। धन्यवाद #जेमीमाहरोड्रिग्स। फाइनल के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो चुकी हैं, आप लड़कियों ने एक अरब से अधिक दिल जीते हैं।” रश्मिका मंदाना, रितेश देशमुख, विक्रांत मैसी, आयुष्मान खुराना सहित कई स्टार्स ने भारतीय महिला टीम पर भरपूर प्यार लुटाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड