न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2025 : शाहरुख ने की गौरी के साथ पूजा की फोटो शेयर, इन दिग्गजों ने ऐसे मनाया दिवाली का जश्न

देशभर में सोमवार (20 अक्टूबर) को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पूरे जोश और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 11:57:06

Diwali 2025 : शाहरुख ने की गौरी के साथ पूजा की फोटो शेयर, इन दिग्गजों ने ऐसे मनाया दिवाली का जश्न

देशभर में सोमवार (20 अक्टूबर) को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पूरे जोश और उल्लास में दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां शेयर कीं। शाहरुख खान ने एक दिल को छू लेने वाली दिवाली पोस्ट के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख ने पत्नी गौरी खान की दिवाली पूजा करते हुए एक तस्वीर शेयर की। शाहरुख ने नोट लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! मां लक्ष्मी जी आपको समृद्धि और खुशियां प्रदान करें। सभी के लिए प्रेम, प्रकाश और शांति की कामना करता हूं।”

बता दें कि शाहरुख अपने घर मन्नत में बॉलीवुड की कुछ सबसे ग्रैंड दिवाली पार्टियों को होस्ट करने के लिए फेमस हैं। वहीं शाहरुख के ड्रीम होम मन्नत में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है इसलिए सुपरस्टार ने इस साल सादगी से परिवार संग दिवाली सेलिब्रेट की। ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “लंदन में दिवाली। सब तैयार हैं, पर मिठाई नजर नहीं आ रही। तो ऐसे बर्ताव कर रही हैं जैसे संतरे नए लड्डू हों और विटामिन सी से भरपूर मिठास बांट रहे हों। अगली बार मंदिर जाऊंगी, असली मिठाई के साथ।”

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ पूजा करते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे दिल और हमारा घर इस दिवाली पर एक्स्ट्रा ग्लो कर रहा है। हमारे छोटे से परिवार की तरफ से आपके परिवार को प्यार और उल्लास।” माधुरी दीक्षित ने जश्न की फोटो शेयर कर फैंस को विश किया। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाईं। शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिवाली पर की ट्विनिंग

कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिवाली पर ट्विनिंग की और वीडियो शेयर कर लिखा, 'हैप्पी दिवाली, आप पर प्यार, रोशनी और धूप पड़ती रहे।' जुलाई में अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार कियारा ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। वीडियो की शुरुआत में कपल एक-दूसरे को पकड़े हुए और गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए दिखाई देता है। दोनों ने चमकीले पीले रंग के पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए हैं। कियारा एक लहराते अनारकली सूट में दिखाई दे रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मैचिंग कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्लिप में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते और पोज देते हुए खुशी से झूम रहे हैं। दोनों की क्लोज-अप सेल्फी दिखाई देती है, जिसके बैकग्राउंड में 'हैप्पी दिवाली' गाना बज रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में कियारा के पोस्ट-बेबी ग्लो और इस जोड़ी की प्यारी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की। कपल ने 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची के आगमन की खुशखबरी साझा की थी।

उनके संदेश में लिखा था, "हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।" बाद में इस जोड़े ने फोटोग्राफरों से अनुरोध किया कि वे बच्ची की तस्वीरें न लें। कियारा-सिद्धार्थ ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। उन्होंने साल 2021 में ‘शेरशाह’ में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह