न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में भी दिखी दिवाली की धूम, परिणीति-सोनाक्षी सहित इन सितारों ने दिखाई जश्न की झलक, दीं शुभकामनाएं

देशभर में दिवाली की धूम है। पूरा देश यह खुशियों का त्योहार मना रहा है। आम हो या खास सब जश्न में डूबे हुए हैं। बॉलीवुड पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 11:22:36

बॉलीवुड में भी दिखी दिवाली की धूम, परिणीति-सोनाक्षी सहित इन सितारों ने दिखाई जश्न की झलक, दीं शुभकामनाएं

देशभर में दिवाली की धूम है। पूरा देश यह खुशियों का त्योहार मना रहा है। आम हो या खास सब जश्न में डूबे हुए हैं। बॉलीवुड पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। सितारों ने अलग-अलग अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ सोशल मीडिया पर फैंस के लिए झलकियां शेयर की हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दिवाली लुक साझा किया। परिणीति ग्रीन कलर का सूट, हैवी नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टीका पहने बेहद खूबूसरत लगीं। वह हाथ में दीयों की थाल पकड़े पोज देती नजर आईं।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “विश यू ऑल चमकीला दिवाली।” शादी के बाद पहली दिवाली मना रहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी हैप्पी दिवाली। हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी आप सब के लिए हमारी यही दुआ।” एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पिंक कलर की सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन जूलरी पेयर किए हुए हैं।

ग्रीन और गोल्डन कलर का सूट पहने माधुरी दीक्षित ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “खुशी, समृद्धि और ढेर सारी मिठाइयां-आपकी दिवाली खुशियों से भरी हो! आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘सिंघम अगेन’ की स्टारकास्ट की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सभी को हैप्पी सिंघम वाली दिवाली।” नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। नील ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के साथ शेयर की सेल्फी

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान सिद्धार्थ ने अपनी और कियारा की एक सेल्फी पोस्ट की। सिद्धार्थ नीले कुर्ते और कियारा पीले सूट में दिखीं, इसके साथ ही दोनों ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस कंगना रनौत इस बार की दिवाली में घर सजाती हुई दिखीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घरों की सजावट के लिए फूलों की माला बनाती हुई नजर आ रही हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में कंगना पिंक कलर की साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही हैं। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इसी साल फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी के बाद पहली दिवाली है।

रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके फैंस को दिवाली की बधाई दी। एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर फैंस को दिवाली विश किया है। दिशा इन दिनों विदेश में हैं और अपने घर को मिस कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार