न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड स्टार्स पर छाया ईद का खुमार, शाहरुख सहित इन सितारों ने ऐसे दी मुबारकबाद, सायरा को याद आए दिलीप

आज सोमवार (31 मार्च) को देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 2:33:58

बॉलीवुड स्टार्स पर छाया ईद का खुमार, शाहरुख सहित इन सितारों ने ऐसे दी मुबारकबाद, सायरा को याद आए दिलीप

आज सोमवार (31 मार्च) को देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ सेवइयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के सितारों पर भी इसका रंग चढ़ा हुआ है और वे इसके खुमार में डूबे हुए हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईद के मौके पर अपने प्रशंसकों को मुबारकबाद दी। शाहरुख अपने अंदाज में घर के बाहर बालकनी में खड़े होकर हवा में हाथ लहराते हुए लोगों को बधाई देते हुए नजर आए। वीडियो में देख सकते हैं शाहरुख बालकनी में खड़े होकर खुशी जता रहे हैं।

मशहूर पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख का ईद की बधाई वाला यह वीडियो अपलोड किया गया है। फैंस ने कमेंट के माध्यम से शाहरुख का शुक्रिया अदा किया है। एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी ईद की खुशी को फैंस के साथ साझा करने का अनोखा तरीका अपनाया। जॉन को मुंबई में ईद के मौके पर फैंस से मिलते हुए देखा गया, जहां उन्होंने न केवल उन्हें ईद की बधाई दी, बल्कि अपने प्रशंसकों को गले लगाकर इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद की बधाई दी।

प्रियंका ने लिखा, “सभी को ईद मुबारक हो। आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं।” पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अनूठे अंदाज में विश किया। सुष्मिता ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “चांद मुबारक, प्यार और दुआ।” एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दीपिका अपने हाथ में मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका ने मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक।” अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, “ईद मुबारक।” एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया, पति फहाद अहमद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक फोटो में राबिया अपने दादा के साथ चांद देखती हैं, तो दूसरी पोस्ट में ईदी लेती दिखाई दीं। स्वरा ने लिखा, “राबू को ईदी मिल गई।”

सायरा बानो ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा लंबा-चौड़ा नोट

दिवंगत महान अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो अक्सर उन्हें याद करती नजर आती हैं। सायरा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दिलीप से जुड़ी बातें, यादें और किस्से फैंस के लिए शेयर करती हैं। आज ईद के मौके पर भी उन्होंने फैंस को मुबारकबाद देने के साथ बताया है कि दिलीप के साथ उनके घर ईद का त्योहार कैसे मनाया जाता था।

सायरा ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, “बेशक बरसों बीत गए, लेकिन ऐसी खूबसूरत यादें फीकी नहीं पड़तीं। वीडियो में सायरा व दिलीप के इंटरव्यू के कुछ फुटेज हैं। सायरा ने लिखा, “जब मैं छोटी थी और रमजान का पाक महीना आता था, तो हमारा घर सिर्फ रोशनी की झिलमिलाहट से नहीं, बल्कि पूरी श्रद्धा से जगमगा उठता था। हवा में कुछ खास हुआ करता, एक सुकून जो रोजा रखने और प्रार्थनाओं से आता। फिर भी, दिलीप साहब से शादी के बाद ही ईद को अलग तरीके से देखना शुरू किया।

हमारा घर जो सिर्फ हमारा था, वह एक ऐसी जगह बन गया, जहां प्यार, सद्भावना और एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बॉन्डिंग हुआ करती। सुबह होते ही घर को बड़े प्यार से भेजे गए फूलों से सजाया जाता। और जैसे ही सुबह की पहली किरण आसमान में फैलती, संगीतकारों का एक ग्रुप हमारे दरवाजे पर इकट्ठा होता, उनके ढोल और बिगुल की धुन पाली हिल में शायद ही कोई अनदेखा कर पाता। हमारे घर में किसी के लिए दीवार नहीं थीं, किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं होते थे। फिल्म जगत के दोस्त, प्रशंसक और अजनबी एक के बाद एक आते रहते थे।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी