न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज, करण ने ऐसे की शनाया और उनके माता-पिता की तारीफ

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 1:19:12

2 News : ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज, करण ने ऐसे की शनाया और उनके माता-पिता की तारीफ

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। फिल्म शुक्रवार (11 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया की पहली फिल्म है। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया। अब गुरुवार रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट व टीम के साथ कई सेलेब्स नजर आए। सभी ने विक्रांत और शनाया के साथ पोज दिए। शनाया की फिल्म देखने कई स्टार किड्स भी पहुंचे।

खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, अंजनी धवन, निर्वाण खान पोज देते नजर आए। सभी का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। इब्राहिम ने शनाया के साथ जमकर फोटो क्लिक करवाई। सलमान की भांजी अलिजेह अपने माता-पिता अलविरा खान और अतुल अग्निहोत्री के साथ पहुंचीं। सलमान के छोटे भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ आकर्षण का केंद्र बने। दोनों ने ट्विनिंग की हुई थी। शूरा पेट पर हाथ रख बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। अरबाज ने शूरा का हाथ थामा हुआ था।

वह हाथ पकड़कर सीढ़ी पर चढ़ रही थीं। चंकी पांडे पत्नी भावना के साथ दिखे। कपल ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह, नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी भी थे। शनाया के पापा संजय और मम्मी महिप कपूर ने उसका उत्साह बढ़ाया। स्क्रीनिंग में तब्बू, अर्जुन कपूर, रोनित रॉय, ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी सहित कई दिग्गजों ने भी महफिल में चार चांद लगाए।

करण जौहर ने लिखा, शनाया एक असाधारण रूप से मेहनती लड़की है और…

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने शनाया, उनके माता-पिता को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय, महीप और शनाया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मैं संजय और महीप को तीन दशकों से जानता हूं। मैंने उन्हें खुशी, सुकून, मुश्किलें और किस्मत की ऊंचाइयों में एक साथ देखा है। वे हमेशा तूफानों का सामना मुस्कुराकर और ह्यूमर के साथ करते आए हैं।

एक ऐसा जोड़ा जिसे हर कोई प्यार करता है। उनके ब्रह्मांड के केंद्र हमेशा उनके बच्चे शनाया और जहान रहे हैं…मजेदार बात यह है कि मैंने उनका नाम रखा है। उन्होंने अपने बच्चों को बेहद प्यार और परवाह के साथ पाला है। अब वो दिन आ गया है जब उनकी बेटी के सपनों को पंख लगने वाले हैं। शनाया एक असाधारण रूप से मेहनती लड़की है और उसने अपनी पहली फिल्म में दिल और जान लगा दी है। उसका काम खुद बोलेगा। शनाया, चमकती रहो…और फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है।” बता दें ‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें विक्रांत एक दृष्टिहीन संगीतकार, जबकि शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल, RJD ने साधा राजनीतिक निशाना
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल, RJD ने साधा राजनीतिक निशाना
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
PM मोदी की सराहना करना पड़ा भारी? थरूर पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी हमलावर
PM मोदी की सराहना करना पड़ा भारी? थरूर पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी हमलावर
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
जिस गाने पर भरोसा नहीं था, वही बना ब्लॉकबस्टर; शान ने सुनाया 3 इडियट्स का दिलचस्प किस्सा
जिस गाने पर भरोसा नहीं था, वही बना ब्लॉकबस्टर; शान ने सुनाया 3 इडियट्स का दिलचस्प किस्सा
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये घरेलू फेस पैक
निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये घरेलू फेस पैक
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका