न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, आलिया-करीना सहित इन सितारों से जगमग हुई महफिल

दिवंगत दिग्गज एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन और अलेखा आडवाणी शुक्रवार (21 फरवरी) को एक बार फिर से विवाह बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 11:17:25

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, आलिया-करीना सहित इन सितारों से जगमग हुई महफिल

दिवंगत दिग्गज एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन और अलेखा आडवाणी शुक्रवार (21 फरवरी) को एक बार फिर से विवाह बंधन में बंध गए। पिछले महीने क्रिश्चियन तरीके से शादी करने वाले आदर-अलेखा ने इस बार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। इस वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स ने अपने आकर्षक लुक और पहनावे के साथ चार चांद लगा दिए। अधिकतर मौकों पर सबका ध्यान खींचने वालीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने यहां भी महफिल लूट ली। वह अपने रॉयल अंदाज में पहुंचीं।

रेखा ने काले रंग की सिल्क साड़ी के साथ बहुत हैवी जूलरी को कैरी किया था। आदर की भाभी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सीक्वेंस की पिंक साड़ी कैरी की, जिसके साथ मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी चोकर के साथ स्टड ईयररिंग्स पहने थे। इस लुक में उनका हेयरस्टाइल काफी अच्छा था। आदर की मामी एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण छा गईं। उन्होंने पीले रंग के लहंगे को कैरी किया जिसमें एक लॉन्ग कोटी और मैचिंग दुपट्टा था। आदर की ममेरी बहन करीना कपूर खान का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला।

उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी को कैरी किया। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का नेकलेस, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया था। शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना सफेद रंग के हैवी लहंगे को पहनकर पहुंची थीं। उनका सिंपल सोबर लुक अच्छा लगा। सुहाना की मां गौरी खान बेटी के साथ ट्विनिंग बैठाती नजर आईं। वो भी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए।

आकर्षक लुक में दिखीं अनन्या पांडे की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लाल रंग की साड़ी में हर किसी का दिल जीत लिया। साड़ी के साथ जूलरी और मेकअप काफी प्यारा लग रहा था। अनन्या के पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे भी मौजूद थीं। चंकी जहां ब्लैक सूट में नजर आए तो वहीं भावना लाल और हरे रंग के सूट में सुंदर लग रही थीं। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने ऑफ व्हाइट लहंगे को चुना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी मेकअप के साथ अपने बालों को बांधा हुआ था और हाथ में एक पाउच लिए नजर आईं।

एक्टर नील नितिन मुकेश भी इस शादी का हिस्सा बने, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय और पिता मशहूर सिंगर नितिन मुकेश थे। सभी ने एक साथ पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए। एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी शादी में शामिल हुईं। वह मल्टी कलर आउटफिट में कमाल की लग रही थीं। उन्होंने हैवी मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ा। एक्टर संजय कपूर पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे। जहां संजय नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में थे वहीं महीप क्रीम कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड