सारा अली खान (Sara Ali Khan) को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कार्गो स्टाइल डेनिम पर व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ था और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। साथ ही आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी लगाए ये हसीना काफी कूल अंदाज में थीं। लेकिन तभी पैपराजी के कैमरों ने कुछ खास नोटिस कर लिया। दरअसल, बिना फिटिंग की जींस पहनना सारा को थोड़ा भारी पड़ गया और कमर से बार-बार खिसकती पैंट ने उनकी परेशानी को बढ़ा दिया।














