बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने आज अपना 57वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी बीती रात उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में आयोजित की गई। इस पार्टी में सलमान खान का पूरा परिवार मौजूद था। एक्टर की लाडली बहन अर्पिता खान अपने बच्चों और पति आयुष संग दिखीं। इस दौरान अर्पिता खान ने ऐसा आउटफिट पहना जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गई।
अपने भाईजान के बर्थडे बैश में अर्पिता ने डार्क शेडेड शाटिन पैंटसूट पहना था। जो एक नजर नाइटसूट की तरह दिखा। अर्पिता खान के पति आयुषने ग्रे टी-शर्ट, पैंट्स और जैकेट पहनी थी। यूजर्स को आयुष शर्मा का लुक काफी कूल लगा। मगर वे सलमान की बहन के आउटफिट से निराश दिखे। सोशल मीडिया पर अर्पिता को ट्रोल किया जा रहा है।














