न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खुदी को कर बुलंद...' पठान मूवी पर बवाल के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का ये ट्वीट

शाहरुख खान ने 17 दिसंबर को #asksrk सेशन रखा। बस फिर क्या था, फैंस ने सवालों की लाइन लगा दी। पर किंग खान ने भी अपने चाहने वालों के सभी सवालों का बिंदास तरीके से जवाब दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Dec 2022 09:50:11

'खुदी को कर बुलंद...' पठान मूवी पर बवाल के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का ये ट्वीट

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले विवाद में फंस गई है। 12 दिसंबर को फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया गया था। तभी से शाहरुख-दीपिका के इस गाने को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। म्यूजिक वीडियो में एक सीन के दौरान दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आईं। कई संगठनों को दीपिका की बिकिनी में 'भगवा' रंग दिखा। इसके बाद हर तरफ इसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। इन सारी बातों के बीच शाहरुख खान ने 17 दिसंबर को #asksrk सेशन रखा। बस फिर क्या था, फैंस ने सवालों की लाइन लगा दी। पर किंग खान ने भी अपने चाहने वालों के सभी सवालों का बिंदास तरीके से जवाब दिया।

#asksrk सेशन के बाद सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है। शाहरुख खान का ट्वीट काफी शेयर किया जा रहा है। असल में #asksrk के दौरान एक फैन ने किंग खान से सवाल किया, सर कोई शायरी या फिर कोट जो आपके जहन में बार-बार आता है?

इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान लिखते हैं, 'ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या।'

'पठान' विवाद के बीच बॉलीवुड बादशाह का ये ट्वीट पढ़ कर फैंस का दिल गदगद हो गया। वहीं एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि आपके बच्चों से आपको बेस्ट तारीफ क्या मिली है। जवाब में सुपरस्टार ने कहा, 'पापा आप सबसे दयालु व्यक्ति हैं जिन्हें हम जानते हैं।'

शाहरुख खान से सवाल पूछने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी थी। बहुत से सवाल पूछे गए हालाकि, जिन सवालों के जवाब शाहरुख खान ने नहीं दिए वो परेशान ना हों। शाहरुख खान एक बार फिर अपने फैंस के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने सेशन खत्म करते हुए कहा कि वो जल्द ही फिर आप सबके बीच हाजिर होंगे, क्योंकि 'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त।'

आपको बता दे, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर ‘बेशरम रंग’ में हिंदुओं की ‘धार्मिक भावनाओं को आहत करने’ के आरोप में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, गौतम रोड़े और शाजी चौधरी भी हैं। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई