न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले CDS जनरल बिपिन रावत के निधन से बॉलीवुड भी दुखी, सलमान-लता सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बुधवार (8 दिसंबर) को तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर हादसे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Dec 2021 6:30:03

पहले CDS जनरल बिपिन रावत के निधन से बॉलीवुड भी दुखी, सलमान-लता सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बुधवार (8 दिसंबर) को तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। कुन्नूर में दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस दुर्घटना से हर कोई सदमे में है। बॉलीवुड में अनुपम खेर, कमल हासन, सलमान खान, उर्मिला मातोंडकर, लता मंगेशकर, सोनू सूद, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रावत को श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम ने लिखा, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व 11 और फौजी अफसरों के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद 'जय हिन्द' निकलता था! #जयहिन्द।" सलमान ने लिखा, "सुनकर बहुत दुख हुआ कि इस इस दर्दनाक क्रैश में हमने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत अन्य आर्मी अफसरों को खो दिया। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं उनके परिवार वालों के साथ हैं।"

गायिका लता मंगेशकर ने लिखा, "सीडीएस जनरल विपिन रावत जी, उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के 11 अन्य अफसरों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन की खबर अत्यंत वेदनादायी है। इससे हमारे देश की बहुत बड़ी हानि हुई है। मैं भारत माता के इन वीर सपूतों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। मैं इनके परिवार के दुख में शामिल हूं।”

bollywood,cds general bipin rawat,Salman Khan,lata mangeshkar,anupam kher,bollywood news in hindi

कमल हासन, उर्मिला, अनिल कपूर ने ऐसे जताया दुख

कमल हासन ने लिखा, "तीनों सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ बिपिन रावत सहित सेना के अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर कुन्नूर की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" एक्ट्रेस उर्मिला ने लिखा, "जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करती हूं। ओम शांति।"

अनिल कपूर ने लिखा-एक चौंकाने वाला और विनाशकारी नुकसान। परिवारों के लिए हमारी हार्दिक संवेदना और प्रार्थना। मैं जनरल बिपिन रावत से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ओम सद्गति। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'यह सैनिकों के परिवारों और रावत परिवार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। ओम शांति।' सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- 'आप हमेशा जिंदा रहेंगे सर।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो