बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ज़रीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ज़रीन खान अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में ज़रीन ग्रे कलर की साड़ी और डिज़ाइनर ब्लाउज़ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। फोटोज़ में ज़रीन खान बालों को खुला रखा हुआ है और एक्ट्रेस का स्मोकी मेकअप उन्हें और खूबसूरत बना रहा है। ज़रीन खान ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए कानों में झुमके और उंगली में रिंग पहनी हुई है। ज़रीन खान का यह सादगी भरा लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है।














