न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूबर पुनीत कौर ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - ‘हॉटशॉट्स’ ऐप के लिए मुझसे भी किया था संपर्क, भगवान करें अब जेल में सड़े

पुनीत कौर का आरोप है कि राज कुंद्रा ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स से जुड़ने के लिए मुझसे संपर्क किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 11:08:52

यूट्यूबर पुनीत कौर ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - ‘हॉटशॉट्स’ ऐप के लिए मुझसे भी किया था संपर्क, भगवान करें अब जेल में सड़े

यूट्यूबर पुनीत कौर (Puneet Kaur) ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुनीत कौर का आरोप है कि राज कुंद्रा ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स से जुड़ने के लिए मुझसे संपर्क किया था। पुनीत कौर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में अपने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखती हैं, ''दोस्तों, आपको हमारा वेरीफाईड डीएम वीडियो याद है क्या? जहां उसने (राज कुंद्रा) ‘हॉटशॉट्स’ ऐप पर मुझे काम करने का ऑफर दिया था! मैं तो मर ही गई (राज पर खुलासा देखकर)''।

पुनीत कौर यहीं नहीं रुकती और अपने नेक्स्ट इंस्टा स्टोरी में हैरानी जताते हुए लिखती हैं, 'ये आदमी सच में लोगों को फांस रहा था, लोगों को काम का लालच दे रहा था। जब इसने मुझे डीएम भेजा था तो पहले मुझे लगा कि ये एक स्पैम है! हे भगवान ये आदमी जेल में ही सड़े।' इसके अलावा पुनीत ने राज कुंद्रा केस से संबंधित कई न्यूज की स्क्रीनशॉट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

hotshot app,youtuber puneet kaur,youtuber puneet kaur accuses raj kundra,raj kundra sends message to puneet kaur,puneet kaur,puneet kaur raj kundra,Shilpa Shetty,raj kundra,porn case,puneet kaur,raj kundra arrest

पहले इन मॉडल्स ने लगाया था आरोप

अश्लील फिल्में बनाने के रैकेट में राज कुंद्रा का नाम पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे और एक अन्य मॉडल सागरिका शोना भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। राज कुंद्रा का नाम पहली बार इस रैकेट से नाम तब जुड़ा, जब मॉडल सागरिका ने इस रैकेट को लेकर खुलकर बात की थी।

सागरिका का आरोप था कि राज कुंद्रा द्वारा ही यह रैकेट चलाया जाता है। सागरिका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनके पास एक वेबसीरीज का ऑफर आया था, जो कि उन्हें राज कुंद्रा की तरफ से मिला था। सागरिका का आरोप था कि राज कुंद्रा की कंपनी द्वारा उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की गई थी, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया था।

वहीं, पूनम पांडे की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। पूनम पांडे का आरोप था कि राज कुंद्रा की कंपनी की तरफ से उन्हें कई बार धमकियां मिलीं। उन्हें रेप, जान से मारने और एसिड फेंकने तक की धमकियां मिलती थीं। अब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद भी पूनम पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की थी।

23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए कुंद्रा

बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के आरोपों के बाद राज कुंद्रा सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने दावा किया कि ब्रिटेन में रहने वाले प्रदीप बख्शी और राज कुंद्रा कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टरमाइंड थे। राज कुंद्रा, वियान इंडस्ट्रीज के मालिक हैं, जिसे वह और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) संयुक्त रूप से चलाते हैं। वहीं, प्रदीप बख्शी, जो राज की बहन के पति हैं, वह लंदन स्थित केनरिन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर