न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने TWEET कर फैंस से की यह खास अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने रविवार 3 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया कि वे शनिवार से अपने इंस्टाग्राम हैंडल को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Apr 2022 11:37:33

यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक,  एक्ट्रेस ने TWEET कर फैंस से की यह खास अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने रविवार 3 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया कि वे शनिवार से अपने इंस्टाग्राम हैंडल को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। यामी ने ट्वीट किया, 'नमस्ते, आप सभी को सूचित करना है कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हूं, शायद यह हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।' इसके अलावा, उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने अकाउंट में किसी भी अजीब एक्टिविटी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे अकाउंट के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके बारे में जागरूक रहें। धन्यवाद!'

बता दें कि यामी गौतम इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके इंस्टा पेज पर दो दिन पहले का पोस्ट नजर आ रहा है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के गाने का वीडियो शेयर किया है।

एक फैन ने ट्वीट पर कमेंट किया, ‘अगर आपका ई-मेल आईडी, पासवर्ड ठीक काम कर रहा है। आपके फॉलोअर्स, फॉलोइंग, लाइक और टैग भी बरकरार हैं। ऐसे में मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हैकर आपके अकाउंट के साथ क्या कर रहा है।’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘कोई बात नहीं। आप अपने फैंस के लिए यहां अपने वीडियो और फोटो अपलोड कर सकते हैं।’

एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, ‘क्या आप दो चरणों में सत्यापन सुविधा का उपयोग करती हैं?’ एक अन्य यूजर ने उनके अकाउंट के फिर से चालू होने की कामना की।

वर्कफ्रंट की बात करे तो यामी जल्द ही फिल्म दसवीं में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सख्त पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड रोल प्ले किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा यामी 'ओह माय गॉड 2' और 'लास्ट' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो