बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। आज वर्ल्ड इमोजी डे के मौके पर सारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कई एक्स्प्रेशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो शुरू होते ही सारा बिना समय गवाए अलग अलग एक्प्रेशन देती नजर आ रही हैं। 30 सेकेंड के इस वीडियो में सारा हंसने, रोने, गुस्सा करना सहित पूरे 15 एक्प्रेशन दे रही हैं।
सारा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आज वर्ल्ड इमोजी डे है। तो अपने अंदाज में मस्ती करें।' वीडियो में सारा येल्ली कलर के प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। सारा का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा-बहुत सुंदर लग रही हो। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बहुत क्यूट।














