बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में विकास गुप्ता ने राखी को गोदी में उठा रखा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विकास गुप्ता और राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है।
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी अपने इंस्टाग्राम पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने शेयर किया है। इस वीडियो में विकास पैपराजी के सामने राखी को अपनी गोद में उठा लेते हैं। इस वीडियो में राखी और विकास मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों के फैंस को यह वीडियो पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे ‘घटिया’ बता डाला।














