विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक बेहद धांसू फोटो शेयर की है जिसको देखने के बाद फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। विक्की कौशल का यह लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। दरअसल, विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जॉ ड्रॉपिंग फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने 6 पैक ऐब्ज फ्लॉन्ट कर रहे हैं। फोटो में विक्की कौशल जिम में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपनी टी-शर्ट ऊपर कर रखी है।














