कैटरिना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों छुट्टियां मनाने बाहर गए हुए हैं। ऐसे में वेकेशन की तस्वीरें सामने आई है। कैटरिना कैफ ने बेहद क्यूट और खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। फोटोज में कैटरिना को विक्की के साथ समंदर के बीच यॉट पर बैठे देखा जा सकता है। फोटो में विक्की ने कैटरिना की गोद में सिर रखा हुआ हैं। इसके अलावा एक फोटो में कैटरिना कैफ बैठकर नजारों का मजा लेती नजर आ रही है। एक और फोटो में उन्होंने नेचर की झलक दी है, जो कि बेहद सुंदर है।














