बॉलीवुड की हॉट और दिलकश अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पूरी दुनिया में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हाल ही में उर्वशी ने अरब फैशन वीक में शिरकत की। इसी के साथ वे अरब फैशन वीक में दो बार अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गोल्डन अवतार में उर्वशी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, 'आज मेरा दिल️ अपने देश भारत के लिए आभार और भावनाओं से भर गया है। मुझे अपने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फैशन वीक में दो बार वॉक करने वाली पहली भारतीय शोस्टॉपर के रूप में रखने के लिए अरब फैशन वीक और @amatoofficial को धन्यवाद। आप सभी को धन्यवाद।'














