बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
उर्वशी रौतेला ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वो एक रिंग में नजर आ रही हैं जहां एक शख्स उनके एब्स पर बॉक्सिंग किक करता नजर आ रहा है। और उर्वशी है कि हाथ ऊपर करके चुपचाप सब कुछ सह रही हैं लेकिन मामला है क्या वो उर्वशी के इस पोस्ट पर लिखे कैप्शन से साफ हो गया है। कैप्शन में लिखा है - No Pain No Gain( बिना दर्द के कुछ नहीं मिलता)। पेट में घूसे बरसाना और दीवार पर चढ़ना सब उनकी अपकमिंग एक्शन मूवी का हिस्सा है।
उर्वशी की इस ट्रेनिंग को देखकर फैंस चौंक गए हैं और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर उर्वशी ने बताया कि वह अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म की तैयारी कर रही हैं।














