बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautella) को उनकी बोल्डनेस, खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की जबरदस्त फैंन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उर्वशी रौतेला की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में उर्वशी रौतेला शिमरी ग्रीन गाउन में बेहद स्टाइलिश एंड प्रिटी लग रहीं हैं। तस्वीरों में उर्वशी रौतेला ने अपने बालों की पोनीटेल की हुई है साथ ही न्यूड मेकअप में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं हैं।














