शानदार हाइट और खूबसूरत नैन-नक्श वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के लुक्स का हर कोई दीवाना है। उर्वशी को अक्सर ग्लैमरस अंदाज में देखा जाता है, फैंस को उनका हर स्टाइल और हर अदा पसंद आती है। उर्वशी की ताजा तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस की धडकनों को बढ़ा दिया है। उर्वशी रौतेला ने हाई स्लिट टाइगर प्रिंट वाली ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। शेयर हुई इन तस्वीरों में उर्वशी सीढ़ियों पर खड़ी होकर बेहद ग्लैमरस पोज दे रही हैं। ट्राइग्रेस बनी उर्वशी का ये सिजलिंग अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
वहीं, इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में जो लिखा है उससे लग रहा है कि वे अपने किसी विरोधी को जवाब दे रही हैं। उर्वशी ने लिखा, 'एन एंजल ऑन अर्थ, कम अंडर माई विंग... प्रकाशक सुर्खियां प्रकाशित करते हैं और गलत बातें कहते हैं।।आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है?'
उर्वशी की ताजा तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने उन्हें 'ट्राइग्रेस' बताया को वहीं एक फैन ने लिखा कि 'आप सच में बेहद खूबसूरत हैं'।














