उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में होती है। वे अपनी खूबूसरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के जतन करती रहती हैं। 14 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पूरे शरीर पर मिट्टी लगाए दिख रही हैं। बता दें कि उर्वशी मड बाथ (Mud Bath) ले रही हैं। उर्वशी की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने एक कैप्शन में लिखा है, क्लियोपेट्रा उन शुरुआती लोगों में से थीं, जिन्हें मड बाथ पसंद था। मॉडर्न फैंस मुझे इसमें शामिल कर सकते हैं। बेलिएरिक समुद्र तट की लाल मिट्टी का आनंद लेते हुए।
उर्वशी ने अपने फैंस के लिए मड बाथ के फायदे भी बताए है। वे कहती हैं, मिनरल से युक्त मिट्टी त्वचा के लिए अच्छी मानी जाती है। मिट्टी वास्तव में एक मैला चमत्कार हो सकता है। वे आगे कहती हैं, मड बाथ आज भी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और अशुद्धियों को बाहर निकालने, त्वचा को कोमल बनाने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और दर्द कम करने के लिए किया जाता है। उर्वशी के फैंस ने हार्ट और लिट इमोजी बनाए हैं वहीं उनके एक फैन ने लिखा है, लड़के बारिश का इंतजार कर रहे हैं।














