बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक जींस और वाइट टॉप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इन सब के बीच उर्वशी के हाथ में दिखा एक वाटर बोतल जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, उर्वशी के पास जो वाटर बोतल था, वह प्रीमियम अल्कलाइन वाटर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी यही पानी पीते हैं। बाजार में इस पानी के बोतल की कीमत करीब 3,000 से 4,000 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि विराट कोहली के साथ ही कुछ और सेलीब्रिटीज भी ये बेहद महंगा और स्पेशल पानी पीते हैं। यह पानी इम्युनिटी बढ़ाने और फिट रहने में मदद करता है। साथ ही इससे पेट से संबंधित बीमारियां भी कम होती हैं।














