न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम में पसीना बहाती दिखीं जाह्नवी कपूर, द कपिल शर्मा शो पर सैफ अली खान ने किया चौकाने वाला खुलासा

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह सिंगल लेग स्‍ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 11:19:53

जिम में पसीना बहाती दिखीं जाह्नवी कपूर, द कपिल शर्मा शो पर सैफ अली खान ने किया चौकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते है और अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर उन्हें इंस्पायर करते रहते है। इसकी कड़ी में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Workout photos) ने भी अपना वर्कआउट सेशन फैन्स के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह खूबसूरत वर्कआउट वियर में दिख रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह सिंगल लेग स्‍ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।

दूसरी फोटो में जाह्नवी हैंड स्‍ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती देखी जा सकती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हालाकि एक्ट्रेस ने कुछ नहीं लिखा है बस इमोजी लगाई है।

फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी पर्पल शॉर्ट्र और स्पोर्ट ब्रा में दिख रही हैं। बालों में पोनीटेल डाले उन्होंने अपने जिम लुक को पूरा किया है। जाह्नवी के चेहरे को देखकर लग रहा है कि वह अपने वर्कआउट को लेकर बहुत सीरियस हैं।

वहीं, जाह्नवी कपूर के काम की बात करे तो जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली है।

'अब्बा मत गाओ प्लीज'

फिल्म ‘भूत पुलिस’ (Bhoot Police) की कास्ट यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan), जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम (Yami Gautam) द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली है। हालांकि, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने बिजी शेड्यूल के कारण शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। तीनों अपनी नई फिल्म भूत पुलिस को प्रमोट करेंगे। शो में सैफ अली खान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें भी फैन्स के साथ शेयर करेंगे। शो के दौरान सैफ अली खान से अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं कि उनके बच्चों की फेवरिट लोरी कौन सी है। इस पर सैफ अली खान ने कहा कि सारे गाने अब एलेक्सा ही गाती है। इस पर सैफ अली खान ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया। वहीं, कपिल कहते हैं कि वह अपनी बेटी के लिए बेबी शार्क ट्यून बजा देते हैं। उन्होंने कहा कि छोटा बच्चा है ना उसको कुछ भी सुनाओ उसको पता नहीं चलता। जो डेढ़ साल का है न जैसे मेरी बेटी, उसको मैं वो लगाके देता हूं बेबी शार्क डू डू…

सैफ अली खान ने कहा कि मैं गाता था एक गाना, एक इंग्लिश की लोरी थी समरटाइम करके। सारा बहुत छोटी थी उस टाइम पर। उसने आंख खोलकर बोला- 'अब्बा मत गाओ प्लीज'। तबसे मैं नहीं गाता हूं। बताइये बच्चा भी कहता है मत गाओ ।सैफ अली खान की ये बातें सुनकर सेट पर मौजूद मेहमान और दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। सैफ अपनी टांग खिंचाई करने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने एक बार फिर से ऑन कैमरा खुद को बेसुरा बता डाला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका