टीना दत्ता (Tina Datta), छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं। टीना दत्ता अपनी बोल्ड अवतार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसकी वजह से वो विवादों का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में टीना ने सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
टीना दत्ता ने इस फोटोशूट में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना है। पोनी और लाइट मेकअप के साथ टीना दत्ता ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। टीना दत्ता इस नए फोटोशूट में बेहद क्लासी लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दे, टीना दत्ता बंगाली सीरियल 'पिता माता संतान' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। टीना दत्ता पहले भी कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।














