टाइगर श्रॉफ की तरह उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर साझा की हैं। तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ वूलेन पिंक टॉप और ग्रे शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक लगाए खुले बालों में कृष्णा श्रॉफ बला की खूबसूरत लग रही हैं। कृष्णा श्रॉफ ने इस आउटफिट के साथ पिंक कलर के ही मोजे पहने हुए हैं।














