न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kashmir Files: 'पिता को 50 टुकड़ों में काट बोरे में भर दिया', 'पोस्टमार्टम के बाद दिख रहे थे शरीर के अंग' पल्लवी जोशी ने सुनाई पीड़ित परिवारों की दास्तां

पल्लवी, रियल लाइफ में विवेक की पत्नी हैं और इस वजह से फिल्म बनाने के दौरान पहले दिन से वे इसका हिस्सा रहीं। बीते दिनों दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फिल्म के लिए किए गए रिसर्च के वक्त के वो दर्दनाक किस्से सुनाए जो उन्होंने अपने कानों से सुने थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 12:03:59

The Kashmir Files: 'पिता को 50 टुकड़ों में काट बोरे में भर दिया', 'पोस्टमार्टम के बाद दिख रहे थे शरीर के अंग' पल्लवी जोशी ने सुनाई पीड़ित परिवारों की दास्तां

1990 में कश्मीरी पंड‍ितों के साथ हुई बेरहमी को परदे पर दर्शाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धुआधार कमाई कर रही है। 10 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जो झंड़े गाड़ें हैं इसकी उम्मीद इस फिल्म के मेकर्स को भी नहीं रही होगी। द कश्मीर फाइल्स ने 10वें दिन यानि रविवार को 30 करोड़ के आस पास का कारोबार किया है। यह एक ही दिन में अब तक की सबसे अधिक कमाई है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कमाई पहले दिन के कलेक्शन से 9 गुना ज्यादा है। अब, किसी को आश्चर्य नहीं होगा अगर फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। शनिवार के 24.80 करोड़ से ये एक बड़ी छलांग है। द कश्मीर फाइल्स अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी ने राध‍िका मेनन का निगेट‍िव किरदार निभाया है। पल्लवी, रियल लाइफ में विवेक की पत्नी हैं और इस वजह से फिल्म बनाने के दौरान पहले दिन से वे इसका हिस्सा रहीं। बीते दिनों दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फिल्म के लिए किए गए रिसर्च के वक्त के वो दर्दनाक किस्से सुनाए जो उन्होंने अपने कानों से सुने थे।

पल्लवी ने चार साल तक इस फ‍िल्म के लिए रिसर्च किया और कई लोगों का इंटरव्यू लिया। पल्लवी ने ऐसे ही एक पर‍िवार से बात की थी जो इस अत्याचार का श‍िकार हुए थे।

पिता को मार कर 50 टुकड़ों में काट दिया गया था

पल्लवी कहती हैं, 'जब हम अपने पहले इंटरव्यू के लिए गए तो हमें पता था क‍ि हम जिससे बात करने जा रहे हैं उसके पिता का मर्डर हुआ था पर ये नहीं पता था क‍ि कैसे। जब हम वहां गए, उन्होंने खुशी से हमारा स्वागत किया। फ‍िर उन्होंने हमें सब कुछ बताया, अपने खुशहाल बचपन से लेकर इस त्रासदी तक। अपने प‍िता के मौत की बात करते हुए उनकी बेटी ने बताया क‍ि उसके पिता को मार कर 50 टुकड़ों में काट दिया गया था। फ‍िर बोरे में भरकर फेंक दिया गया। 2-3 दिन बाद जब बोरी मिली, तो उन्होंने आईडी कार्ड के जर‍िए अपने प‍िता की बॉडी पहचानी।'

पोस्टमार्टम के बाद दिख रहे थे शरीर के अंग

आगे बात करते हुए पल्लवी ने बताया- 'एक अन्य इंटरव्यू में एक मह‍िला ने बताया क‍ि उनके प‍िता के पूरे शरीर में गोली मारी गई थी और फ‍िर पुल‍िस उसकी बॉडी ले गई, पोस्टमार्टम किया। जब बॉडी वापस की गई तो गोली के निशान हर जगह थे और पोस्टमार्टम की वजह से, सही से टांके नहीं लगे थे और शरीर के अंदरुनी अंग दिखाई दे रहे थे। वो मह‍िला ये बताते हुए रो रही थी और कहा क‍ि उस मह‍िला को अपने पिता को उनके अंत‍िम संस्कार के लिए नहलाना पड़ा' ।'

पल्लवी ने आगे कहा- 'हम हर रोज ऐसी 3-4 कहान‍ियां सुनते थे। इनके आगे मैं कुछ कह ही नहीं पाती थी। मैं इंटरव्यूज जारी नहीं रख पाती थी और एक समय ऐसा भी था जब मैं पीछे हटने के लिए तैयार थी। मैं ये कहान‍ियां नहीं सुन सकती थी पर कई पर‍िवार उस नरसंहार की रूह कंपा देने वाली यादों के साथ अभी भी जी रहे थे, ब‍िना किसी क्लोजर के क्योंक‍ि आज तक किसी को भी सजा नहीं मिली।'

आपको बता दे, 'द कश्मीर फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इस फिल्म को चार भाषाओं में डब करने का फैसला लिया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, एक्सोडस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर सहित अभिनेताओं की एक तारकीय भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका