न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने वालों को विवेक अग्निहोत्री ने बताया आतंकवादियों का सपोर्टर, कहा - ये फिल्म राम और रावण के बीच अंतर करती है

फिल्म को लेकर लोगों को बीच मतभेद बढ़ाने और ध्रुवीकरण करने के आरोप पर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि मुझे लगता है यह लोकतंत्र के लिए बड़ी समाजसेवा है, क्योंकि आप बुरे और अच्छे लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 3:26:14

‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने वालों को विवेक अग्निहोत्री ने बताया आतंकवादियों का सपोर्टर, कहा - ये फिल्म राम और रावण के बीच अंतर करती है

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने दो हफ्ते में 200 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के व्यूज मिल रहे हैं। एक जो 32 साल के दर्द पर अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है और दूसरा जो फिल्म की सिर्फ आलोचना कर रहा है। आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि ये फिल्म मुस्लिमों के प्रति नफरत को बढ़ावा देने वाली है। इसी मुद्दे पर विवेक अग्निहोत्री, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने खुलकर बात की है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि हमनें एक ईमानदार फिल्म बनाई है और 32 साल के कड़वे सच को दिखाने की कोशिश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि ये फिल्म आतंकवाद का खुलकर विरोध करती है।

फिल्म को लेकर लोगों को बीच मतभेद बढ़ाने और ध्रुवीकरण करने के आरोप पर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि मुझे लगता है यह लोकतंत्र के लिए बड़ी समाजसेवा है, क्योंकि आप बुरे और अच्छे लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां मैं ध्रुवीकरण शब्द का इस्तेमाल ही नहीं करूंगा। मैं कहूंगा कि इस फिल्म के जरिए इंसानियत, मानवाधिकारों का समर्थन करने वाले और आतंकवाद का व्यवसाय वाले लोगों में अंतर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस फिल्म को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं, सिर्फ वही फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। ये फिल्म राम और रावण के बीच अंतर करती है। उन्होंने कहा कि मैं तो इंसानियत का सपोर्ट करने वाले लोगों से कहूंगा कि इन आतंकवादियों को हराएं और इन्हें तबाह कर दें।

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर मुस्लिम विरोधी फिल्म होने के आरोप पर पल्लवी जोशी ने कहा, 'दुर्भाग्य से जिन लोगों को कश्मीर घाटी से बाहर किया गया वह धार्मिक आधार पर था। यह एक धार्मिक लड़ाई थी। जब भी हम आतंकवाद की बात करते हैं तो इसे एक खास धर्म से जोड़ दिया जाता है, हालांकि हम फिल्म में धर्म की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उन चंद आतंकवादियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने घाटी को बर्बाद कर दिया और इसकी संस्कृति, विरासत और परंपरा को खत्म कर दिया। ये फिल्म किसी धर्म नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।'

फिल्म की सफलता पर पल्लवी जोशी ने कहा, 'फिल्म को केवल बिजनेस करने के लिए नहीं बनाया गया था।'

उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद लोग हमारे पास आ रहे हैं, तारीफ कर रहे हैं और आगे की फिल्मों के लिए आइडिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म से खुद को जोड़ पा रहे हैं इससे बड़ी संतुष्टि दूसरी कोई नहीं।

the kashmir files,the kashmir files box office report,the kashmir files controversy,vivek agnihotri,terrorist

शो में खाली रही दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की कुर्सी

फिल्म 'The Kashmir files (कश्मीर फाइल्स)' को लेकर सियासी पार्टियों में घमासान बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली बीजेपी नेताओं ने महादेव रोड स्थित फिल्म डिवीजन में कश्मीर फाइल्स की विशेष स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन वे नहीं आए, तो ऐसे में बीजेपी नेताओं ने उनकी कुर्सी को खाली रखा।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले ही The Kashmir files को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग क्यों उठ रही है। इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा था कि 8 साल शासन करने के बाद भी एक प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो बड़े दुर्भाग्य की बात है, क्या जरूरत पड़ी ये सब करने की ?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो