न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kashmir Files Box Office Collection: अभी भी 250 Cr की आस में 'द कश्मीर फाइल्स', ये है फिल्म की 24 दिनों की कमाई

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 243.6 करोड़ की कमाई (The Kashmir Files box office collection) कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 1:25:18

The Kashmir Files Box Office Collection: अभी भी 250 Cr की आस में 'द कश्मीर फाइल्स', ये है फिल्म की 24 दिनों की कमाई

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 243.6 करोड़ की कमाई (The Kashmir Files box office collection) कर ली है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार को 'द कश्मीर फाइल्स' ने 1.50 करोड़ ही कमाए। हालांकि इसके बाद शनिवार और रविवार को कमाई में थोड़ा सा इजाफा हुआ। शनिवार यानी 2 अप्रैल को 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का बिजनस किया तो वहीं 3 अप्रैल को 3 करोड़ कमाए। सोमवार यानी 4 अप्रैल को फिल्म ने सिर्फ एक करोड़ की कमाई की है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 243.6 हो (The Kashmir Files total collection) चुकी है और यह 250 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। वहीं वर्ल्डवाइड 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। इस आंकड़े में और बढ़ोतरी होने वाली है क्योंकि इसे बिना कट के UAE में रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा यह सिंगापुर में भी रिलीज होगी।

बॉक्‍स ऑफिस पर 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की 24 दिनों की कमाई-

पहला दिन, शुक्रवार - 3.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार - 8.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार - 15 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार - 15 करोड़ रुपये
5वां दिन, मंगलवार - 17.75 करोड़ रुपये
6ठा दिन, बुधवार - 18.25 करोड़ रुपये
सातवां दिन, गुरुवार - 18 करोड़ रुपये
आठवां दिन, शुक्रवार - 19.75 करोड़ रुपये
9वें दिन, शनिवार- 25 करोड़ रुपये
10वां दिन, रविवार- 26.50 करोड़ रुपये
11वां दिन, सोमवार- 12.50 करोड़ रुपये
12वां दिन, मंगलवार- 10.50 करोड़ रुपये
13वां दिन, बुधवार- 8 करोड़ रुपये
14वां दिन, गुरुवार- 7.25 करोड़ रुपये
15वां दिन, शुक्रवार- 4.5 करोड़ रुपये
16वां दिन, शनिवार- 7.5 करोड़ रुपये
17वां दिन, रविवार- 8.75 करोड़ रुपये
18वां दिन, सोमवार- 3.10 करोड़ रुपये
19वां दिन, मंगलवार- 2.75 करोड़ रुपये
20वां दिन, बुधवार- 2.25 करोड़ रुपये
21वां दिन, गुरुवार- 2 करोड़ रुपये
22वां दिन, शुक्रवार- 1.50 करोड़ रुपये
23वां दिन, शनिवार- 2.25 करोड़ रुपये
24वां दिन, रविवार- 3 करोड़ रुपये
25वां दिन, सोमवार- 1 करोड़ रुपये

'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म और अत्याचार की कहानी और पलायन के दर्द को बताती है। फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi), दर्शन कुमार (Darshan Kumaar) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जैसे कलाकारों ने इस दर्द को फिल्मी पर्दे पर बखूबी उतारा। फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और रोने को मजबूर कर दिया। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई घट रही है। ऐसे में देखना यह होगा कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो