बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में तारा के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। हालाकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस बीच तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। इन तस्वीरों में तारा ने गोल्डन कलर का चमचमाता हुआ एक बॉडीकोन गाउन पहना है जिसमें उनकी खूबसूरती से कोई भी नजर नहीं हटा पा रहा है।
तारा सुतारिया ने एक ट्यूब ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बड़ी खूबसूरती से अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। पैरो की तरफ गाउन में फर स्टाइल दिया हुआ है जो उनके आउटफिट को हटके लुक दे रहा है।














