बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट फैन्स के लिए ट्रीट के समान होती है। अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से सबका दिल जीत लेने वाली तमन्ना भाटिया के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करी है। इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया डार्क मैटेलिक ग्रे टॉप और ब्लैक थाई-हाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट में काफी ग्लैमरस नजर आ रहीं हैं। तमन्ना भाटिया की इन तस्वीरों में उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को देख फैन्स उनकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं। आपको बाता दें कि तमन्ना ने बॉलीवुड के अलावा तमिल-तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है।














