बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आज सुबह-सुबह पार्टी मूड में नजर आई। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा ग्रीन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा , ‘अकेली आफ्टर पार्टी।’ कोई खास वजह न होने पर भी एक अच्छी वजह है।’ स्वरा के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे है। एक महिला यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये हम हैं, और ये हमारी साड़ी है, और यहां हमारी आफ्टर पार्टी हो रही है।














