न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान के सपोर्ट में आईं सुजैन खान, बोलीं- वह अच्छा बच्चा है, मैं गौरी और शाहरुख के साथ हूं

रितिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान का नाम भी शामिल है। सुजैन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि उन्हें लगता है कि आर्यन गलत वक्त पर गलत जगह पर था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 10:18:40

आर्यन खान के सपोर्ट में आईं सुजैन खान, बोलीं- वह अच्छा बच्चा है, मैं गौरी और शाहरुख के साथ हूं

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सोमवार को आर्यन और उसके साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा कोके अलावा अन्य 5 आरोपी विक्रांत छोकर, इश्मीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को भी 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड पर भेज दिया है। एनसीबी ने सोमवार को भी देर रात तक आर्यन और अन्य आरोपियों से पूछताछ की है।

उधर, स्टारकिड के अरेस्ट को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कई लोग बॉलीवुड और हाई-फाई लाइफस्टाइल के खिलाफ लिख रहे हैं वहीं कई लोग आर्यन के सपोर्ट में खड़े हो रहे है। ऐसे लोगों में रितिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान का नाम भी शामिल है। सुजैन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि उन्हें लगता है कि आर्यन गलत वक्त पर गलत जगह पर था।

सुजैन खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, मुझे लगता है, बात आर्यन खान की नहीं है, क्योंकि दुर्भाग्य से वह गलत वक्त पर गलत जगह पर था। यह घटना एक उदाहरण के तौर पर देखी जा सकती है कि लोग बॉलीवुड के लोगों का 'विच हंट' (क्रूर सजा) करने में लग जाते हैं। यह बहुत दुख की और गलत बात है क्योंकि वह अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ हूं।

इससे पहले पूजा भट्ट ने भी ट्वीट किया था कि इस वक्त वह शाहरुख के साथ हैं।

वहीं ऐक्ट्रेस नफीसा अली ने ट्वीट किया था कि आर्यन को मदद की जरूरत है।

आर्यन के अरेस्ट के बाद सलमान खान देर रात शाहरुख खान से मिलने पहुंचे थे। सोमवार को सीमा खान, महीप कपूर और सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी मन्नत पहुंचे।

आपको बता दे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक पैडलर और श्रेयस नायर नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर रेव पार्टी के लिए ड्रग्स मुहैया करवाने का आरोप है। श्रेयस, अरबाज का बहुत अच्छा दोस्त बताया जा रहा है और उसके पास काफी ड्रग्स बरामद हुई है। आज इन दोनों को आर्यन, अरबाज और मुनमुन समेत 8 आरोपियों के सामने बैठाकर पूछताछ की जाने की संभावना है। इसी मामले में NCB कुछ और जगहों पर रेड भी कर सकती है। पकड़े गए पैडलर से पूछताछ में पता चला है कि ड्रग्स सप्लाई करने का आर्डर उसे 'डार्क नेट' पर मिला था और आरोपियों ने बिटकॉइन में पैसे का भुगतान किया था। 'डार्क नेट' इंटरनेट की वह काली दुनिया है, जहां आप हथियार से लेकर ड्रग्स तक आसानी से ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं। इसमें आर्डर और डिलीवरी करने वाले को ट्रैक करना बहुत मुश्किल होता है। यही कारण है कि आर्यन को पकड़ने के 3 दिन बाद ये पैडलर NCB के हत्थे ​​​​​​लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव